भोपाल

कमलनाथ की नई टीम घोषित, इन्हें मिली PCC में जगह…

कमलनाथ की नई टीम में शामिल हुए ये चेहरे...

2 min read
Jul 07, 2018
कमलनाथ की नई टीम घोषित

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की नई टीम की घोषणा चुनाव से पहले कर दी गई है। कमलनाथ के भोपाल आने के साथ ही इसकी अटकलें लगाई जा रही थी। इस नई कार्यकारिणी में 84 लोग शामिल हैं,इनमें 19 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव, 40 सचिव नियुक्त किए गए हैं। यह सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी की है। इसके साथ ही आठ जिलों के अध्यक्ष की भी घोषणा की गई है|

सांसद कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अप्रैल में अध्यक्ष बनाया गया था। पीसीसी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही उन्होंने तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। कमलनाथ की पीसीसी में पहली पांच नियुक्तियां चंद्रप्रभाष शेखर को संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष, राजीव सिंह को महामंत्री प्रशासन, गोविंद गोयल को कोषाध्यक्ष, मानक अग्रवाल को मीडिया प्रभारी और पीसीसी अध्यक्ष का मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा के रूप में हुई थीं।

ये भी पढ़ें

भाजपा में बवाल! अब नंद कुमार सिंह ने बताई रेप में वृद्धि की ये मुख्य वजह…

इसके बाद कमलनाथ ने कार्यकारिणी में किसी पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की। नेताओं से चर्चा के बाद आखिरकार कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई|

आईटी एवं सोशल मीडिया सेल...
वहीं इससे कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश पदाधिकारियों, 63 जिला अध्यक्षों व 230 विधानसभा समन्वयक नियुक्त किए थे।
प्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश समन्वयक डॉ.धर्मेन्द्र वाजपेयी ने रविवार को इनकी सूची जारी कर दी।

जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश समन्वयक डाॅ. धर्मेन्द्र वाजपेयी ने आज आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश पदाधिकारियों, 63 जिला अध्यक्षों व 230 विधानसभा समन्वयकों की सूची जारी की थी।

डाॅ. वाजपेयी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के ‘‘राजीव के सिपाही“ अफवाह और नफरत फैलाने वाली भाजपा सरकार और उसकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी सच को फैलाकर भाजपा के झूठ को खत्म कर देगी।

डाॅ. वाजपेयी ने यहां कहा कि आज हम प्रदेश पदाधिकारियों की पहली सूची जारी कर रहे हैं शीघ्र ही योग्य और प्रतिभाशाली प्रदेश पदाधिकारियों की एक और सूची जारी करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि आईटी सेल जल्द ही ब्लाॅक अध्यक्षों, मण्डल, सेक्टर प्रभारी और बूथ समन्वयकों की भी सूची जारी करेगी, जिससे आईटी सेल का एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को बेनकाब करेंगा।

ये भी पढ़ें

चुनाव से पहले राजधानी में मिला अवैध हथियारों के जखीरा का सुराग! जानिये कहां से आ रहे हैं ये हथियार…
Published on:
07 Jul 2018 07:49 pm
Also Read
View All