23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में बवाल! अब नंद कुमार सिंह ने बताई रेप में वृद्धि की ये मुख्य वजह…

नंदकुमार सिंह चौहान ने भी एक विवादास्पद बयान देकर सरकार के लिए परेशानियां बड़ा दी...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Jul 2018, 4:58 PM IST

nand kumar singh

भाजपा में बवाल! अब नंद कुमार सिंह ने बताई रेप में वृद्धि की मुख्य वजह...

भोपाल। MP में लगातार सामने आ रहीं रेप की घटनाओं के बाद जहां एक ओर शिवराज सरकार कई सवालों के घिरी हुई है। वहीं दूसरी ओर सीएम शिवराज सिंह के खास पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भी एक विवादास्पद बयान देकर सरकार के लिए परेशानियां बड़ा दी हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और सीएम शिवराज सिंह चौहान के खास नंदकुमार सिंह चौहान ने एक सवाल के जवाब में दिया गया यह बयान चर्चा में आ गया है। उनके इस बयान से सीएम शिवराज सिंह की तीन योजनाओं को मध्यप्रदेश में बढ़तीं बलात्कार की घटनाओं के लिए जिम्मेदार बता दिया गया। इस बयान के बाद सूत्रों के अनुसार भाजपा में भी टेंशन बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार नंदकुमार सिंह ने कहा कि रेप की घटनाओं के पीछे स्मार्टफोन और इंटरनेट जिम्मेदार हैं। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह की तीन योजनाओं में हितग्राहियों को लेपटॉप या स्मार्टफोन दिए जाते हैं। नंद कुमार सिंह चौहान के जवाब से यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या शिवराज सिंह की तीनों योजनाओं बलात्कार को बढ़ावा दे रहीं हैं।

उनका कहना है कि नाबालिग लड़कियों की घिनौनी बलात्कार की घटनाओं के बीच स्मार्टफोन और इंटरनेट जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार इस पर नियंत्रण नहीं कर सकती। बता दें कि कुछ समय पूर्व ही मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह ने नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में सजा-ए-मौत का कानून बनाया था। उस समय सरकार ने दावा किया था कि इस कानून के डर से घटनाएं कम हो जाएंगी।

दरअसल भोपाल में प्रेस से बात करते हुए नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि स्मार्टफोन और इंटरनेट वजह से युवाओं के मासूम मन में मानसिक विकृतियां आ रही हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि, 'मेरा अपना मानना है कि आजकल ये स्मार्टफोन, मोबाइल में जैसी चीजें, अश्लील तस्वीर, छोटे-छोटे बच्चे देख लेते हैं इससे उनके मन में ऐसी भावनाएं आ जाती हैं, विकृतियां आती हैं। अखबारों और मीडिया में भी ऐसी खबरें आ रहती हैं।

वहीं जब उनसे पूछा गया कि मध्य प्रदेश में साइबर सेल मौजूद है फिर भी उन पर कार्रवाई नहीं होती? इस पर उन्होंने कहा, 'साइबर सेल इतनी बारीक चीजें क्या देखेगा। साइबर सेल एक-एक मोबाइल तक कैसे पहुंचेगा। हमारे देश की बात छोड़िए, साइबर सेल की इतनी लंबी पहुंच दुनिया में कहीं नहीं है।

दरअसल सीएम शिवराज सिंह को देशभर में लोकप्रिय बनाने वाली 'कन्यादान योजना' के तहत नवविवाहित बेटियों को स्मार्टफोन दिया जाता है। इसके अलावा सरकारी कॉलेजों में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति लाने वाले नियमित छात्रों को स्मार्टफोन दिए जाते हैं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लेपटॉप दिए जाते हैं। स्मार्टफोन और लैपटॉप दोनों ही डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होते हैं और इंटरनेट यूज करने के लिए ही खरीदे या उपहार दिए जाते हैं।

इधर, शराबबंदी पर ये बोले वाणिज्य मंत्री जयंत मलैया...
वहीं नंदकुमार सिंह चौहान के सिवाय मध्यप्रदेश के वाणिज्य मंत्री जयंत मलैया ने भी ऐसा बयान दे दिया जो शराबबंदी की संभावना को खत्म करता नजर आता है।

दरअसल मध्यप्रदेश में बार-बार शराबबंदी की मांग को लेकर उठ रही आवाजों पर प्रदेश के वाणिज्य मंत्री जयंत मलैया ने एक अजीब ही जवाब देकर मामले को ओर उलझा सा दिया है। दरअसल विधानसभा में जीतू पटवारी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जयंत मलैया ने शराब के पक्ष में कई बातें रखीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब से होने वाली आय 6 सालों में दोगुनी हो गई है, वहीं मलैया ने अमेरिकी विद्वान सेम हैरिस की वह दलील भी अपने उत्तर में शामिल की "ऐसे अपराध को पूरी तरह रोकना संभव नहीं जिसमें खरीदने और बेचने वाला सहमत और खुश हो।"

मलैया ने यह भी कहा कि यदि शराबबंदी की गई तो मध्यप्रदेश में रहने वाले आदिवासियों की भावनाएं आहत होंगी देश के अन्य राज्यों में शराबबंदी की विफलता के उदाहरण देते हुए मल्लिका ने कहा कि शराबबंदी प्रदेश में व्यवहारिक रूप से संभव नहीं। हालांकि मुख्य-मंत्री कई बार कह चुके हैं कि मध्यप्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शराब बंद की जाएगी। लेकिन वित्त मंत्री का यह जवाब, किसी भी रुप में आने वाले समय में भी शराबबंदी हो पाएगी, इसकी संभावना को खत्म करता नजर आता है।