भोपाल

शादी के दो साल बाद भोपाल में नवविवाहित की संदिग्ध मौत, पति बोला- अगरबत्ती से बिस्तर में लगी आग

Newlywed Woman Suspicious Death: 23 वर्षीय नवविवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, दो साल पहले की थी लव मैरिज।
2 min read
• •
Sep 26, 2026
Newlywed Woman Suspicious Death
newlywed woman suspicious death husband incense stick fire bed, अस्पताल में लगी भीड़ व इनसेट में मृतका पूजा अहिरवार की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)

Bhopal Newlywed Woman Suspicious Death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। नवविवाहिता को उसका पति गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को नवविवाहिता की मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पति का कहना है कि सोते वक्त बिस्तर में अगरबत्ती से आग लगने से झुलसने के कारण पत्नी की मौत हुई है।

लव मैरिज के 2 साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता में रहने वाली 23 वर्षीय पूजा अहिरवार को शुक्रवार रात को उसका पति आग में झुलसने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा था। शनिवार को इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। पूजा ने करीब दो साल पहले कोकता में रहने वाले अशोक अहिरवार से लव मैरिज की थी। घटना का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

पति बोला- अगरबत्ती से बिस्तर में लगी आग

पूजा अहिरवार की मौत कैसे हुई ये अभी जांच का विषय है। पति अशोक अहिरवार ने पुलिस को बताया है कि रात में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती लगाई थी। अगरबत्ती के कारण बिस्तर में आग लग गई और पूजा आग की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गई थी। तो वहीं मृतका के भाई ने पति अशोक अहिरवार पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। भाई का कहना है कि पूजा ने करीब दो साल पहले अशोक से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही अशोक शराब के नशे में पूजा से बदसलूकी करने लगा था और उसे प्रताड़ित करता था। भाई का आरोप है कि पूजा को पति अशोक ने ही जलाया है। बिलखिरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है और हर एंगल से मामले की जांच करने की बात कह रही है।

Updated on:
26 Sept 2026 04:34 pm
Published on:
26 Sept 2026 04:13 pm