
Bhopal News : लंबे इंतजार के बाद आखिराकार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन 28 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल तरीके से मालवा और राजकोट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद आलोक शर्मा, विधायक समेंत बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। इस स्टेशन को चालू करने की डिमांड पिछले 3 साल से हो रही थी।
आपको बता दें कि, भारतीय रेलवे की ओर से 5 करोड़ रुपए खर्च कर निशातपुरा का पुराने रेलवे स्टेशन का नया डिजाइन किया है। यहां मालवा और राजकोट एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन गाडिय़ों को हॉल्ट देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे रेलवे ने मंजूर कर लिया गया है।
इस स्टेशन के चालू होने से भोपाल स्टेशन पर यात्री गाड़ियों का ट्रैफिक लोड कम होगा। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से तीन लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। भोपाल जंक्शन और रानी कमलापति स्टेशन पर दबाव कम होगा।
-इंदौर-पटना-इंदौर (शनिवार/सोमवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।
-इंदौर-पटना-इंदौर (सोमवार, बुधवार/बुधवार,शुक्रवार) द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस।
-डा. आंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
-अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद (रविवार/मंगलवार) साप्ताहिक
-इंदौर-बरेली-इंदौर (गुरुवार/बुधवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस
-इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार/सोमवार, गुरुवार, शनिवार) एक्सप्रेस।
-भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से करीब तीन लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। भोपाल जंक्शन और रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा तथा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को नजदीक से रेल सुविधा मिल सकेगी।
स्टेशन शुरू होने के बावजूद यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्टेशन तक पहुंचने के लिए अप्रोच रोड और शहर से सीधी कनेक्टिविटी अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुई है।
रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य जारी है, जिससे आवागमन प्रभावित है। साथ ही स्टेशन पर जलापूर्ति और कुछ अन्य परिचालन सुविधाएं भी अभी पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी हैं।