भोपाल

अब घर बैठे जमा करें बिजली बिल, अप्रैल से शुरु होने जा रही है नई व्यवस्था

- बिजली बिल जमा करने के लिए नहीं खाने पड़ेगे धक्के

less than 1 minute read
Feb 09, 2021

भोपाल। बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब बिजली का बिल जमा करने के लिए आपको धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। जी हां अब अब आप घर बैठे ही बिजली बिल जमा कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अब बिजली बिल की रीडिंग लेने वाला मीटर रीडर (Meter Reader) के हाथों में पीओएस मशीन भी होगी। अगर आप तुरंत बिजली का बिल भरना चाहते है तो मीटर रिडर को ही पैसे दे सकते हैं।

अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

बता दें कि यह व्यवस्था अप्रैल महीने से लागू हो जाएगी। इस व्यवस्था के जरिए आप मीटर रीडर को बिट कार्ड के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं। उसी समय बिल जमा करने की रसीद भी आपको मीटर रीडर के द्वारा प्राप्त हो जाएगी। कहा जा रहा है कि इस सुविधा के शुरु होने के बार कैश काउंटर की सुविधा बंद हो जाएगी। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस बारे में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय अधिकारियों को इस बारे में निर्देश भी दे दिए हैं। विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे का कहना है कि पूर्व क्षेत्र में यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। वहीं, मध्य क्षेत्र के भोपाल और ग्वालियर रीजन में यह अप्रैल में शुरू की जाएगी।

Published on:
09 Feb 2021 04:11 pm
Also Read
View All