एनजीटी ने आदेश दिए, अफसर तय हुए, लेकिन हुक्का लाउंज की जांच नहीं हुई 

नशे का कारोबार
less than 1 minute read
Jan 15, 2017
bhopal
bhopal

भोपाल.
एनजीटी के आदेश के बाद अब तक सिर्फ कागजों में ही हुक्का लाउंज की जांच की जिम्मेदारी तय की जा रही है। कार्यालय उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से जारी किए गए एक निर्देश में ड्रग इंस्पेक्टर वंदना कोष्ठी को जांच के दौरान अनुविभागीय अधिकारी के साथ रहने को कहा है, लेकिन ये दोनों अधिकारी कब जांच करेंगे ये नहीं पता। जांच के आदेश दिए हुए करीब दो सप्ताह का समय होने को आया, लेकिन अभी तक एक भी हुक्का लाउंज की जांच संयुक्त टीम ने नहीं की है। सिर्फ सीएमएचओ की तरफ से भेजी गई एक टीम ने शहर के हुक्का लाउंजों की फौरी स्तर पर जांच की है। जिसमें रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि हुक्का पीने आ रहे युवाओं की उम्र रजिस्टर में दर्ज नहीं की जा रही।


30 हुक्का लाउंज हैं

करीब 30 हुक्का लाउंज हैं, जो 10 नंबर, लालघाटी, होशंगाबाद रोड, एमपी नगर में हैं। कुछ तो एेसे भी हैं, जिनमें आगे से शटर डला रहता है, लेकिन दूसरे गेट से प्रवेश होता है।
Published on:
15 Jan 2017 01:51 am
Also Read
View All
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में हर महीने अनिवार्य होगी स्टाफ मीटिंग, माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश जारी

‘मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं’, 76 की उम्र में भी रिटायरमेंट के मूड में नहीं नसीरुद्दीन शाह, बताया क्यों किया लाइफटाइम अवॉर्ड लेने से इनकार

PM Kisan की 24 वीं किस्त से पहले जरूर निपटा लें ये 5 काम वरना अटक जाएगा आपका पैसा

‘अपॉइंटमेंट रिजेक्ट करने की वजह हमेशा क्यों नहीं बताई जाती?’, कॉलेजियम सिस्टम को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने उठाया सवाल

Mungeli Viral News: ‘तालाब’ बनी सड़क में साबुन लगाकर नहाया युवक, एक मिनट में खोल दी सिस्टम की पूरी पोल