भोपाल

मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन लागू नहीं होगी, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

old pension scheme- नवीन पेंशन योजना के चार लाख 83 हजार 332 अधिकारी, कर्मचारी पंजीकृत

less than 1 minute read
Dec 21, 2022

क्या वित्त मंत्री यह बताएंगे कि प्रदेश में कितने अधिकारी, कर्मचारी नवीन पेंशन योजना के तहत सेवा में है। इनके लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए शासन ने क्या कार्रवाई की है? प्रदेश में कब तक पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। यह प्रश्न सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा में किया है।

विधानसभा के त्रयोदश सत्र में विधायक राय के किए गए लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि प्रदेश में नवीन योजना (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) के कुल चार लाख 83 हजार 332 कर्मचारी, अधिकारी रजिस्टर्ड है। नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए वर्तमान में कोई कार्रवाई प्रक्रियाधीन नही हैं। पत्राचार एक सत्त प्रक्रिया है। पुरानी पेंशन योजना लागू करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। राज्य शासन तथ्यों का उचित विश्लेषण कर निर्णय लेता है।

विधायक राय के आंगनवाडी भवनों का निर्माण से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 से प्रश्न दिनांक तक कुल पांच आंगनवाडी केन्द्र भवनों का निर्माण कराया गया है। बनाए गए भवनों की लागत एवं कार्य पूर्ण, अपूर्ण की केन्द्रवार जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट दो पर है। जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रो पर वर्ष 2019 से प्रश्न अवधि तक सहायिका एवं कार्यकर्ताओं की भर्ती की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट 3, 4 एवं 5 पर है। साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने सामाग्री क्रय एवं विक्रय की जानकारी से जुडे़ प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि शासन से विधानसभा क्षेत्रवार एवं ब्लाकवार बजट आवंटन प्राप्त नहीं होता है। विभाग से प्राप्त आवंटन को जिलों में आवंटित किया जाता हैं। जिले को आवंटित बजट का विवरण पुस्ताकालय में परिशिष्ट अनुसार है।

Updated on:
21 Dec 2022 07:01 pm
Published on:
21 Dec 2022 06:57 pm
Also Read
View All