भोपाल

महाकुंभ के लिए हर 4 मिनट में एक ट्रेन, न करें आपाधापी

Mahakumbh Special Train : मंडल के सभी स्टेशन से हर 4 मिनट में एक ट्रेन चलकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान करने के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े। एक बार में एक स्पेशल ट्रेन 3780 यात्रियों को लेकर भोपाल और आसपास के स्टेशन से रवाना हो रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 8:49 AM IST
Mahakumbh Train 2025: स्टेशन में बढ़ी हलचल! टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफॉर्म तक भीड़, ये कुंभ स्पेशल आज रवाना होगी..
Mahakumbh Train 2025: स्टेशन में बढ़ी हलचल! टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफॉर्म तक भीड़, ये कुंभ स्पेशल आज रवाना होगी..

Mahakumbh Special Train : महाकुंभ पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशनों पर मची मारामारी के बीच रेलवे ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की है। सोमवार को एडीआरएम रश्मि दिवाकर, सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया और डीसीएम नवल अग्रवाल की टीम ने रेलवे द्वारा किए जा रहे इंतजाम की जानकारी दी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि केवल एक स्टेशन प्रयागराज संगम किसी भी अमृत स्नान से दो दिन पहले और दो दिन बाद बंद किया जाता है इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। भोपाल रेल मंडल के सभी स्टेशन से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जिसके जरिए अब तक 12 लाख 50 हजार यात्रियों ने टिकट लेकर यात्रा की है।

घाट तक पहुंचाने की सुविधा

मंडल के सभी स्टेशन से हर 4 मिनट में एक ट्रेन चलकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान करने के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े। एक बार में एक स्पेशल ट्रेन(Mahakumbh Special Train) 3780 यात्रियों को लेकर भोपाल और आसपास के स्टेशन से रवाना हो रही है।

प्रयागराज जंक्शन सहित छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, रामबाग और झुंसी जैसे स्टेशन पर यात्रियों को उतार कर पवित्र स्नान वाले घाट तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 और ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Updated on:
11 Feb 2025, 8:49 AM IST
Published on: