भोपाल

Onion Benefits : कच्चे प्याज खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Onion Benefits : कच्चे प्याज खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

2 min read
Apr 29, 2019
प्याज खाने के फायदे

भोपाल. तले और भुने हुए प्याज से अधिक फायदेमंद कच्चा प्याज होता है। इसलिए प्याज को सेहत का खजाना कहा जाता है। प्याज में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाने से इसमें रोगों से लड़ने की क्षमता अधिक होती है। प्याज में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी पाए जाने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।

गर्मी में कच्चा प्याज खाने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। वहीं प्याज में मौजूद रेशे पेट के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। प्याज खाने से कब्ज भी दूर हो जाता है। प्याज में ऐेसे सैकड़ों गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद है, हम आपको प्याज के उन गुणों के बारे बताएंगे जिन्हे आप जानकर दंग रह जाएंगे...

कच्चे प्याज खाने के फायदे

- प्याज खाने के कई फायदे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है।

- हरा प्याज खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ता है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। हरा प्याज मैक्रोन्यूट्रिशयन को बनाए रखता है। हरे प्याज में एंटी-इन्फ्लामेटरी और एंटी- हिस्टामाइन गुण भी होते हैं। इसीलिए यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है।

- गर्मी के दिनों में प्याज खाने से लू का खतरा भी कम हो जाता है। प्याज को भोजन के साथ सलाद के रूप में लेने भोजन को पचाने की शक्ति बढ़ जाती है। बड़े-बुजुर्ज कहते भी है कि प्याज का टुकड़ा साथ रखने से लू नहीं लगती है।

यौन दुर्बलता के लिए लाभकारी

- प्याज में यौन दुर्बलता को ठीक करने के असरकारक गुण पाए जाते हैं। यदि प्‍याज के रस में शहद को मिला कर सेवन किया जाए तो यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकती है।

- प्याज के रस में मिश्री मिलाकर चाटने से कफ की समस्या से जल्द ही निजात मिलता है।

- गर्मियों में सर में दर्द होने पर प्याज के सफेद कंद को तोड़कर सूंघने से जल्द ही आराम मिलता है। मसूड़ो में सूजन और दांत मैं दर्द होने की दशा में प्याज के रस और नमक का मिश्रण लगाने से दर्द में राहत मिलती है ।

बाल गिरने की समस्या को रोकने में असरकारी

- बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज असरकारी है। गिरते हुए बालों के स्थान पर प्याज का रस रगडने से बाल गिरना की समस्या को रोका जा सकता है।

- डायबिटीज रोगियों को भोजन के साथ कच्चा प्याज खाना चाहिए। प्याज खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तर सामान्य हो जाता है।

- प्याज कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है। इसमें सल्फर तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। यह सल्फर पेट, कोलोन, ब्रेस्ट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है।

Updated on:
01 Oct 2019 11:04 am
Published on:
29 Apr 2019 02:49 pm
Also Read
View All