भोपाल

पत्रिका लाइव मरीज के साथ एक ही अटेंडर को मिलेगी जिला अस्पताल के वार्डो में एंट्री,अतिरिक्त व्यक्ति के प्रवेश पर चुकाने होंगे 10 रुपये

अब जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ एक अटेंडर ही वार्ड में रुक सकेगा और उसके साथ यदि अतिरिक्त व्यक्ति अंदर जायेगा तो उसे 10 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से रसीद कटानी होगी।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 6:29 PM IST
Bhopal News

जिला अस्पताल के अंदर होने वाली चोरी की घटनाओं और नशा के मामले के साथ वार्डो में होने वाली भीड़ से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस पर रोकथाम के लिए नई व्यवस्था लागू की है। लंबे समय से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ वार्डो में उनके परिजनों एवं रिश्तदारों की भीड़ से वार्डो में फैल रही अव्यवस्था को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड में भर्ती मरीज के साथ एक ही अटेंडर के रुकने की व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए एक निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है,जो अस्पताल के गेट पर और वार्डो में जाकर यह सुनिश्चित करेगा कि मरीज के साथ एक से अधिक अटेंडर तो नही है और यदि एक से अधिक अटेंडर पाया जाता है तो उसकी रसीद भी बनाएगा।

व्यवस्था लागू हुई तो घट गई वार्डो में भीड़-

अस्पताल प्रबंधन की इस नई व्यवस्था का असर भी दिखने लगा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद जिला अस्पताल के वार्डो में पलंगो पर लगी परिजनों की अतिरिक्त भीड़ घटती हुई नजर आ रही है। पहले जहां मरीजों के साथ खड़े परिजनों के चलते डाक्टरों एवं अन्य स्टाफ को उपचार के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता था,लेकिन अब इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद वार्डो में कितनी राहत मिलेगी यह आने वाले समय ही बताएगा।

12 घंटे के लिए मान्य होगी रसीद,वार्डो में सूचना भी चस्पा-

प्रबंधन द्वारा एक अटेंडर को छोडक़र अतिरिक्त व्यक्ति के लिए अंदर जाने के लिए टोकन दिया जायेगा जो उस तारीख के 12 घंटे के लिए मान्य होगा। उसके बाद अगले दिन फिर नया टोकन लेना होगा। मरीजों व उनके अटेंडरों को इस नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए अस्पताल में विभिन्न जगहों पर सूचना चस्पा की है।

व्यवस्था लागू होते ही गेट पर होती रही बहस-

जिला अस्पताल में नई व्यवस्था लागूू होने के बाद गुरुवार को गेट पर विशेष चैकिंग गार्डो व कर्मचारियों द्वारा की गई। इस दौरान उनसे किसी भी तरह का नशीला पदार्थ अंदर न जा सके और अतिरिक्त व्यक्ति अंदर भीड़ न लगाये। इस लिए लोगों से उनके मरीजों का नाम और उनका टोकन मांगा गया। जब एक से अधिक व्यवक्ति मरीज से मिलने पहुंचे,तो उनकी कर्मचारियों से तीखी बहस भी होते देखी गई।

Updated on:
27 Nov 2026, 6:29 PM IST
Published on: