
भोपाल/गुलमोहर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर भले ही जिम्मेदारों द्वारा आए दिन सड़क निर्माण का काम करवाया जा रहा हो, लेकिन आज भी कई सड़क ऐसी हैं, जहां वर्षों से गड्ढ़ो को भरा नहीं जा सका। कुछ ऐसे ही स्थिति ओरा मॉल के पास मुख्य सड़क की हैं। यहां मुुख्य सड़क पर गड्ढ़ों के कारण आए दिन रहवासी हादसों का शिकार हो रहे हैं।
वार्ड-51
वार्ड- 51 पर औरा मॉल, गुलमोहर कॉलोनी समेत विभिन्न बैंक स्थित है। यहां पंजाब नेशनल बैंक के पास कुछ वर्ष पहले पुलिया का निर्माण करवाया गया था, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा खानापूर्ति कर बैंक के पास टर्निंग पर ही पुलिया का अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया। जबकि यहां रोजाना सुबह स्कूली छात्र बसों के इंतजार में खड़े रहते है। अधूरी बनी पुलिया से निकले लोहे के सरिये और अलांगों के कारण आए दिन लोग जख्मी हो रहे हैं।
स्थानिय रहवासी ललित यादव ने बताया कि कई बार अंधेरे में वाहन चालक गड्ढ़े में गिरकर घायल हो चुके है। इस मार्ग पर करीब आधा दर्जन से अधिक गडïढ़े है, वहीं कई जगह बिजली कंपनी द्वारा तार डालने के नाम पर खुदाई कर दी गई है। जिससे रहवासियों का रात के समय मुख्य मार्ग से गुजरना दुर्भर हो गया है। रहवासियों और व्यापारियों द्वारा नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी गड्ढ़ों को नहीं भरवाया गया।
पुलिया का काम पूरा करवा लिया जाएगा
मुझे आपके द्वारा पुलिया के अधूरे निर्माण से हो रहे हादसों की जानकारी मिली है। मैं कल ही दिखवा लेता और जरूरत पडऩे पर पुलिया का काम पूरा करवा लिया जाएगा।
-शिशु बिंदु सिंह, एई जोन-7
एक शाम खाटू श्याम के नाम 24 अप्रैल को
शहर में 24 अप्रैल मंगलवार को एक एक शाम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में भोपाल सहित सीहोर, इंदौर के नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वार्ड 23 रॉयल पार्क सिटी में शाम 7 बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम देर रात चलेगा।