दक्षिण-पश्चिम रेलवे की ओर से गुड्स ट्रेनों के लिए मैनेजर के 147 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 25 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भोपाल. भारतीय रेलवे के दक्षिण-पश्चिम रेलवे की ओर से गुड्स ट्रेनों के लिए मैनेजर के 147 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर मध्य प्रदेश समेत देशभर के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2022 तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के ये नोटिफिकेशन जानना जरूरी
-इतनी शैक्षणिक योग्यता आवश्यक
रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी आवश्यक है। अन्यथा उन्हें संबंधित पदों के लिए योग्य नहीं माना जाता।
-इतनी आयु सीमा आवश्यक
इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
-इस तरह होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के हिसाब से ही किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू कर दी गई है, जो 25 अप्रैल 2022 तक जारी रहेगी।
1 मिनट में जीप के कर दिए टुकड़े-टुकड़े, अगले ही मिनट में जोड़ दिए सभी पार्ट्स, हैरान कर देगा वीडियो