7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करिश्मा कुदरत का: यहां गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, दूसरी तरफ बारिश के साथ गिर रहे ओले

एक तरफ तो मध्य प्रदेश का अधिकतर इलाके भीषण गर्मी की चपेट में है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के ही जबलपुर संभाग और सिवनी जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की भी खबर सामने आई है।

3 min read
Google source verification
News

यहां गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, दूसरी तरफ बारिश के साथ गिर रहे ओले

भोपाल. एक तरफ तो मध्य प्रदेश का अधिकतर इलाके भीषण गर्मी की चपेट में है। आलम ये है कि, अप्रैल माह में ही गर्मी ने प्रदेशवासियों को मई के मौसम से दो चार करा दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो विभाग के 122 साल के रिकॉर्ड में अप्रैल 2022 का पहला हफ्ता अबतक सबसे गर्म रहा है। देश के टॉप-10 सबसे गर्म जिलों में मध्य प्रदेश के राजगढ़ और दतिया का नाम भी शामिल है। सूबे के अन्य जिलों का तापमान भी 42 से अधिक ही चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के ही जबलपुर संभाग और सिवनी जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की भी खबर सामने आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के चलते जबलपुर डिवीजन और सिवनी में बारिश-ओले गिर रहे हैं तो वहीं, प्रदेश का अधिकतर इलाका किसी रेगिस्तान के मानिंद तप रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, मौजूदा समय में एक साथ एक ही राज्य में एक ही सिस्टम से मौसम में इतने बड़े पैमाने पर जारी बदलाव पहले कभी देखने को नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, 44 डिग्री के करीब पहुंचा इन शहरों का तापमान


मौसम के इस बदलाव से वैज्ञानिक भी हैरान

मौसम में लगातार हो रहे इस बदलाव से जलवायु बदलने लगी है, जिसे समझते हुए मौसम विशेषज्ञ भी काफी हैरान हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि, आंकड़ों पर गौर करें तो बीते दो साल के दौरान ही प्रदेश के कई शहरों में मौसम में काफी अंतर देखने को मिला है। पहले जहां आमतौर पर नर्मदापुरम जिला बाढ़ प्रभावित माना जाता था तो वहीं अब ग्वालियर और बुंदेलखंड जैसे शुष्क जिलों में भी बाढ़ का तांडव देखने को मिल रहा है। तापमान में भी काफी असमानता आ गई है। कहीं का तापमान बहुत अधिक बढ़ गया है तो कहीं तेजी से गिरा है।


तो जल्द ही 46 डिग्री पार जाएगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी जल्दी ही मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही दो जिलों का तापमान 44 डिग्री पार कर चुका है। मौसम विभा के अनुसार, अगर स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो अप्रैल के आखिरी 10 दिनों तक यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार निकल जाएगा।पहले सप्ताह में 45 डिग्री पर पहुंचना असामान्य है। अभी पाकिस्तान से आने वाली हवाएं गुजरने के बाद तापमान में करीब एक डिग्री के आसपास गिरावट तो होगी, लेकिन इससे गर्मी कम नहीं होगी। तापमान अभी अगले एक सप्ताह तक 42 से 44 के बीच रहेगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल-सिंगरौली अप-डाउन ट्रेन 2 दिन रहेगी बंद, इन 6 ट्रेनों के रूट भी किये गए डायवर्ट


अब रातें भी होने वाली हैं गर्म

मध्य प्रदेश में अप्रैल और मई माह के तापमान में भी काफी अंतर देखने को मिलेगा। भोपाल और ग्वालियर में रात राहत भरी रह सकती है। मध्य और उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर सहित दक्षिणी हिस्सों में रात गर्म होने वाली है।


इन जिलों में बहुत ज्यादा बढ़ेगा तापमान

दिन के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम और जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का पारा बहुत ज्यादा चढ़ेगा। यहां यह 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। भागदौड़ वले शहर इंदौर में दिन के समय निकलना मुश्किल होगा। सामान्य सालों की अपेक्षा इस बार यहां लू के दिन ज्यादा रहेंगे। इस बार 10 दिन से भी ज्यादा दिन तक लगातार लू चलने की संभावना है।

1 मिनट में जीप के कर दिए टुकड़े-टुकड़े, अगले ही मिनट में जोड़ दिए सभी पार्ट्स, हैरान कर देगा वीडियो