भोपाल

एमपी को भारी पड़ेंगे अगले दो दिन, 17 जिलों में अत्यधिक बरसात का आरेंज अलर्ट

MP Weather- मध्यप्रदेश में बुधवार को भी मानसून खूब बरसा। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2025, 9:27 PM IST
Orange alert for excessive rain in 17 districts of MP
Orange alert for excessive rain in 17 districts of MP- image patrika

MP Weather- मध्यप्रदेश में बुधवार को भी मानसून खूब बरसा। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई। नरसिंहपुर में नदी में तीन बच्चे डूब गए, बैतूल और शिवपुरी में भी कुछ युवा पानी में बहे। राजधानी भोपाल में भी कुछ जगहों पर बारिश का क्रम जारी रहा। सुहाने मौसम के बीच कहीं क​हीं कभी तेज तो कभी मध्यम और हल्की बारिश का सिलसिला चलता रहा। मौसम विभाग ने रात को भी प्रदेश के तीन दर्जन जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। अगले दो दिन भी बरसात के लिहाज से प्रदेश को भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को प्रदेश के 17 जिलों में बरसात का आरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 11 जुलाई को भी कई जिलों में जोरदार बारिश का आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी भोपाल में जुलाई के पहले सप्ताह में इस बार अब तक 164 मिमी यानि साढ़े छह इंच बारिश हो चुकी है। तीन साल बाद शहर में इतनी बारिश हुई है। इसके पहले 2022 में भी जुलाई में लगातार बारिश का क्रम चला था और पहले सप्ताह में ही पौने सात इंच से अधिक बारिश हुई थी।

पूरे मध्यप्रदेश में मानसूनी सिस्टम लगातार सक्रिय है। बुधवार को भी तीन दर्जन जिलों में बारिश हुई। इसी प्रकार गुरुवार को भी अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 2, 3 दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा।

10 जुलाई को आरेंज अलर्ट

अनूपपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाडा, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, सिवनी बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह और छतरपुर जिलों में 10 जुलाई को अति भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी।

11 जुलाई को आरेंज अलर्ट

अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, निवाडी और टीकमगढ में अति भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी।

Updated on:
9 Jul 2025, 9:27 PM IST
Published on: