भोपाल

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : वेतन-मानदेय राशि आवंटन का आदेश जारी, खाते में आने वाले हैं 25000

कर्मचारियों के साथ साथ शिक्षकों के लिए भी अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, उनके वेतन के लिए राशि आवंटित करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

2 min read
News
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : वेतन-मानदेय राशि आवंटन का आदेश जारी, खाते में आने वाले हैं 25000

भोपाल. सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ शिक्षकों के लिए भी अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, उनके वेतन के लिए राशि आवंटित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आवंटन आदेश सोमवार को जारी कर दिये गए हैं। आदेश के तहत मध्य प्रदेश के 114 ब्लॉक में नियुक्त अतिथि शिक्षकों के मानदेय वितरित करने के लिए 9.54 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।

इस राशि का उपयोग 1 महीने के मानदेय के वितरण के लिए किया गया है। शासकीय विद्यालय में नियुक्त अतिथि शिक्षकों को नवंबर महीने का मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा। राशि नवंबर के महीने में ही जल्द से जल्द कर्मचारियों शिक्षकों के खाते में भेझने के व्यवस्था की जा रही है।


इन जिलों के लिए राशि आवंटित

इसके तहत आगर, अशोक नगर, बालाघाट, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, कटनी, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, रायसेन , राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सीहोर, शाजापुर, सीढ़ी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, और विदिशा के अतिथि शिक्षकों को मानदेय का भुगतान किया जाएगा। आवंटित राशि शैक्षणिक सत्र 2022 -23 के शिक्षकों के मानदेय के लिए जारी की गई। राशि विकास खंड शिक्षा अधिकारी के डीडीओ कोड से उपलब्ध कराई जाएगी।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

Published on:
06 Dec 2022 10:27 am