भोपाल

9 साल की उम्र में पहला एल्बम, आशिकी 2 ने दिलाया ऊंचा मुकाम, सिंगर पलक मुच्छल के सुरों से सजेगी शाम

palak muchhal: राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की शाम आज पलक मुच्छल के सुरों से सजेगी, मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली पलक आज रविंद्र भवन में आजादी के महापर्व में घोलेंगी देशभक्ति के रंग

3 min read
Aug 15, 2024

राजधानी भोपाल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में होंगी। वे यहां रविन्द्र भवन में आयोजित आजादी का महापर्व कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। शाम 6.30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम की शाम को अपने सुरों से सजाने वाली पलक मुच्छल बचपन से ही रॉक स्टार रही हैं, लेकिन उन्हें बड़े मुकाम पर पहुंचाया फिल्म आशिकी 2 के घमाकेदार गीतों ने... mp patrika.com पर पढ़ें एमपी की बेटी पलक मुच्छल के बारे में अनसुने, अनकहे इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स…

इंदौर में हुआ जन्म

पलक मुच्छल का जन्म मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुआ है। 30 मार्च 1992 को जन्मी पलक आज बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स में गिनी जाती हैं। महज 9 साल की उम्र से पलक लगातार सिंगिंग की दुनिया में एक्टिव हैं।

9 साल की उम्र में पहला एल्बम, आशिकी 2 ने दिलाया ऊंचा मुकाम

9 साल की उम्र में पलक ने अपना पहला एल्बम Child For Children निकाला था। इसे टिप्स म्यूजिक ने रिलीज किया था। कई एलबम्स और सिंगल्स करने के बाद साल 2011 में उन्होंने दमादम फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि उन्हें पहली फिल्म में कामयाबी नहीं मिली।

बचपन से ही रॉकस्टार रही पलक सलमान खान की फेवरेट

इंदौर की एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मी पलक बचपन से ही सुरीली आवाज की धनी रही हैं। इसके बाद पलक ने कम उम्र से ही संगीत की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। महज 9 साल की उम्र में पलक ने अपना पहला गाना गाया था। इसके बाद लगातार सिंगिंग की दुनिया में खूब नाम कमा रही हैं। पलक मुच्छल को आज बॉलीवुड की लीड सिंगर्स में गिना जाता है।

एक था टाइगर से शुरु हुआ सफलता का सफर

पहले डेब्यू में सक्सेस नहीं मिलने के बाद भी पलक ने अपना सफर जारी रखा और उसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर में अपनी आवाज दी। इसके बाद पलक के लिए सफलता के दरवाजे खुलने शुरू हो गए। यही वो समय था जब पलक को सफलता की सीढ़ियां उनके सामने थीं और वे उन पर एक-एक कदम रखते हुए चढ़ती जा रही थीं।

इसके बाद पलक ने कई बॉलीवुड हिट फिल्मों में गाने गाकर अपने टेलेंट का ऐसा जादू बिखेरा की सुनने वाले उनके दीवाने होने लगे। आज पलक सोशल मीडिया पर भी काफी हिट सेलिब्रिटी हैं। बता दें कि सलमान खान पलक मुच्छल को काफ़ी पसंद करते हैं और पलक के कॅरियर को संवारने का श्रेय भी सलमान खान को जाता है। सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में पलक के गाने जरूर होते हैं।

आशिकी-2 से पाया नया मुकाम

2013 में आई फिल्म आशिकी-2 से पलक की आवाज ने ऐसी धूम मचाई, जैसे कभी आशिकी मूवी के सॉन्ग्स ने लोगों का मन जीत लिया था। ठीक वैसे ही पलक मुच्छल के साथ हुआ। देशभर में बच्चे-बच्चे के जुबान पर पलक के ही गाने होते थे। पलक की मखमली आवाज में आशिकी फिल्म के सॉन्ग सुपरहिट हो रहे थे।

अब पलक लाखों दिलों की धड़कन बन गईं। यहां जैसे पलक के ख्वाबों की ताबीर हो गई, उन्हें उनकी मंजिल मिल गई। और वो एक ऐसे नए मुकाम पर पहुंचने में सफल हुईं, जहां से सिर्फ आप देखते हो, और खुद को निखारते जाते हो, मंजिल पाने की ख्वाहिशें तो कम से कम थम ही जाती है। यहां आकर आप अब एक प्रेरणा एक मोटिवेशन बन जाते हो, लगातार सीखते जाते हो, निखारते रहते हो खुद को पल-पल…

Updated on:
15 Aug 2024 02:53 pm
Published on:
15 Aug 2024 02:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर