National Sports Award 2024: खेल मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 में मध्य प्रदेश के दो पैरा खिलाड़ियों को मिला अवॉर्ड।
National Sports Award 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 में मध्य प्रदेश के दो पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार और पैरा शूटिंग खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। दोनों खिलाड़ियों ने पिछली साल पेरिस में हुआ पैरा ओलिंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया था।
बता दें कि, खेल मंत्रालय ने गुरुवार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का ऐलान किया। इसमें देशभर के 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, 4 को खेल रत्न और 5 को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया था। खेल रत्न पाने वालों में मुख्य ओलिंपिक में शूटिंग में 2 कांस्य पदक जितने वाली मनु भाकर और हालही में चैस चैंपियन बने गुकेष का नाम भी शामिल है।
सीहोर के कपिल परमार ने 2024 पैरा ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया था। उन्होंने पैरा जूडो में ब्राज़ील के एलीलटन डी ओलिवेरा को 0-10 से हराकर पैरा ओलंपिक में भारत के लिए जूडो में पहला पदक जीता था। उन्होंने इसके अलावा 2023 ग्रैंड पिक्स में गोल्ड, 2023 वर्ल्ड गेम्स में ब्रोंज, 2022 एसियन पैरा गेम्स में सिल्वर और 2019 कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किए है। बचपन में खेत में हुए एक हादसे के कारण उनकी आंखों की रौशनी चली गई थी, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लखनऊ के इंडियन पैरा जूडो अकादमी में ट्रेनिंग कर भारत के लिए मैडल जीता।
पैरा ओलंपिक 2024 में पैरा-शूटिंग खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस ने शूटिंग में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में ये पदक हासिल किया था। वह भारत के लिए पैरालिम्पिक्स में शूटिंग में पदक जितने वाली पहली महिला बनी थी। उन्होंने इसके आलावा 2022 वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल भी जीता है। रुबीना जबलपुर की रेहनी वाली है। इनका जन्म जबलपुर में एक पैर में दिव्यांगता के साथ हुआ था हुआ था, लेकिन इन्होंने शूटिंग में अपना जौहर दिखाया।