भोपाल

COVID-19 : भोपाल से ग्वालियर, खंडवा, बीना, इटारसी के बीच 1 से 14 अप्रेल तक चलाई जाएगी पार्सल एक्सप्रेस

भोपाल रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम नवदीप अग्रवाल ने बताया कि हम भोपाल रेल मण्डल के भोपाल-ग्वालियर-भोपाल, भोपाल-खंडवा-भोपाल, इटारसी-बीना-इटारसी (वाया जबलपुर-कटनी) सेक्शन पर पार्सल स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2020, 2:16 PM IST
Parcel Express from Bhopal division will run 1 to 14 April
Parcel Express from Bhopal division will run 1 to 14 April

भोपाल। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉक डॉउन घोषित किया गया है। इस दौरान यात्री गाड़ियां पूर्णतः बन्द हैं लेकिन खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों का परिचालन जारी है। पश्चिम मध्य रेल प्रशासन द्वारा राज्य सरकार की सलाह से अन्य छोटी रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित करने के लिए चिन्हित रुट पर पार्सल यातायात को चालू करने का निर्णय लिया गया है। जिससे आमजन को खान—पान व अन्य आवश्यक फुटकर वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

भोपाल डिवीजन के सीनियर डीसीएम नवदीप अग्रवाल ने बताया कि हम भोपाल रेल मण्डल के भोपाल-ग्वालियर-भोपाल, भोपाल-खंडवा-भोपाल, इटारसी-बीना-इटारसी (वाया जबलपुर-कटनी) सेक्शन पर पार्सल स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों में किसी भी व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति नहीं रहेगी। वहीं इस पार्सल स्पेशल ट्रेन में सामान के लदान—उतरान की जिम्मेदारी पार्सल बुक करने वाले व पार्सल प्राप्त करने वालों की ही रहेगी।

भोपाल-ग्वालियर-भोपाल पार्सल स्पेशल

गाड़ी संख्या 00143/00144 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल पार्सल स्पेशल 06-06 ट्रिप चलाई जाएगी। 1 से 13 अप्रेल तक यह ट्रेन भोपाल से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को सुबह 7 बजे रवाना होगी। वहीं ग्वालियर से यह ट्रेन 2 से 14 अप्रेल तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार व मंगलवार को सुबह 9 बजे रवाना होगी।

भोपाल-खंडवा-भोपाल पार्सल स्पेशल

गाड़ी संख्या 00146/00145 भोपाल-खंडवा-भोपाल पार्सल स्पेशल 6-6 ट्रिप चलाई जाएगी। 1 से 13 अप्रेल तक यह ट्रेन भोपाल से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को सुबह 9 बजे रवाना होगी। वहीं खंडवा से यह ट्रेन 2 से 14 अप्रेल तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार व मंगलवार को सुबह 9 बजे रवाना होगी।

इटारसी-बीना-इटारसी पार्सल स्पेशल

गाड़ी संख्या 00175/00176 इटारसी-बीना-इटारसी पार्सल स्पेशल (वाया जबलपुर-कटनी होकर) 6-6 ट्रिप चलाई जाएगी। इटारसी से यह ट्रेन 1 से 13 अप्रेल तक यह ट्रेन भोपाल से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को सुबह 7 बजे रवाना होगी। वहीं बीना से यह ट्रेन 2 से 14 अप्रेल तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार व मंगलवार को सुबह 7 बजे रवाना होगी।

Updated on:
31 Mar 2020, 2:16 PM IST
Published on: