भोपाल

गुलमोहर में भी पार्किंग कॉम्पलेक्स की दरकार

-रहवासियों ने की पार्किंग कॉम्पलेक्स बनाए जाने की मांग
2 min read
Jul 11, 2018
 bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,
गुलमोहर में भी पार्किंग कॉम्पलेक्स की दरकार

भोपाल/ गुलमोहर. शहर की सबसे पॉश कॉलोनियों में शुमार गुलमोहर कॉलोनी अब पूर्ण रूप से व्यवसासिक जोन के रूप में तब्दील होती जा रही है। यहां विभिन्न मॉल, सरकारी और प्राईवेट कार्यालय, जिम, होटल आदि खुलने के बावजूद यहां पार्किंग एरिया का निर्माण नहीं किया गया। जिस कारण इस मार्ग पर आए दिन जाम के हालात बनते रहते हैं। वार्ड-50 और 51 में आने वाली गुलमोहर कॉलोनी में करीब 25 हजार लोगों की आबादी है।

साथ ही शहर भर में बन रहे मॉल, अस्पताल आदि व्यवसायिक केन्द्रों से यह एरिया अछुता रहा। जिस कारण अब व्यापारियों द्वारा इस मार्केट में धडल्ले से दुकाने संचालित की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा यहां पार्किंग एरिया का निर्माण नहीं किया गया। साथ ही दुकानदारों द्वारा बिल्डिंगों में पार्किंग के लिए आरक्षित की गई जगह में अनाधिकृत रूप से दुकाने संचालित की जा रही हैं। जिससे यहां पूरे समय सड़के पर खड़े वाहनेां के कारण जाम की स्थिति बनती रहती है।

रहवासी कर रहे पार्किंग कॉम्पलेक्स की मांग
स्थानिय रहवासी बी एल यादव ने बताया दुकानों के सामने खड़े बेतरतीब वाहनों के कारण यहां आए दिन जाम के हालात बनते रहते हैं। जिस कारण यहां पैदल टहलने जाने वाले लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब रहवासियों द्वारा यहां पार्किंग के निर्माण की मांग शुरू कर दी गई है, लेकिन प्रशासन और निगम के अधिकारियों द्वारा रहवासियों की समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है।

फुटपाथों पर हो रहा कारोबार
भोपाल के नेहरू नगर में लाखो रूपए खर्च कर राहगीरों के सुरक्षित आवाजाही के लिए फुटपाथ का निर्माण तो किया जाता है ,लेकिन अफसोस की बात यह है कि जिनके लिए यह पैसा खर्च किया जाता है वही इसे इस्तेमाल करने से वंचित रह जाते हैं। राजधानी के खुशीलाल शर्मा अस्पताल के सामने बने फुटपाथ की हालत तो इतनी खराब है कि इन फुटपाथों पर राहगीर चलने से बचते है। स्थिति इतनी खराब है कि असामाजिक तत्वो द्वारा फुटपाथ में लगी ईंटों को भी उखाड़ दिया गया है। फुटपाथ का ये हाल केवल एक जगह की नहीं है बाल्कि पूरे शहर की है। आधे से ज्यादा सड़कों पर कारोबार किया जा रहा है। उसके बाद भी निगम इन दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं करता।

क्षेत्र में पार्किंग की मांग लम्बे समय से की जा रही हैं। निगम को क्षेत्र की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। मल्टीलेवल पार्किंग नहीं होने से जाम की स्थिति बनती रहती हैंं।
विजय पाल सिंह अध्यक्ष, गुलमोहर व्यापारी संघ

Published on:
11 Jul 2018 04:27 pm