भोपाल

patrika campaign: पंख दिए हैं तो उड़ने भी दीजिए

patrika campaign: पंख दिए हैं तो उड़ने भी दीजिए
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 4:51 PM IST
#BitiyaAtWork #DaughterAtWork
#BitiyaAtWork #DaughterAtWork

23 सितम्बर को world daughter's day है. पत्रिका इस दिन शुरुआत कर रहा है, एक अभिनव अभियान की। बिटिया के हौसले को परवान चढ़ाने की.

बेटियों के नाम रहेगा पूरा हफ्ता, एक ख़ास उद्देश्य के साथ।

इस बार 23 सितम्बर से 30 सितम्बर के मध्य किसी भी एक दिन अपने कार्य स्थल पर साथ लाएं अपनी 8 से 19 वर्ष तक की बेटियों को.

कार्यस्थल कोई भी हो सकता है, आपका ऑफिस, फैक्ट्री, दुकान, शोरुम, वर्कशॉप या खेत—खलिहान भी।

उसे मौका दीजिए आपकी कुर्सी पर बैठ कर, कार्यस्थल पर जाकर, आपकी तरह काम को समझने और निर्णय करने का.

उसके इस अनुभव को लिख कर हमें उसकी फोटो के साथ अवश्य भेजिए। हम इसे साझा करेंगे अपने पाठकों के साथ.

इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए लॉग ऑन करें daughter.patrika.com पर। और, दिए गए फॉर्मेट में अपनी एवं बिटिया की पूरी जानकारी भर दें। कार्यस्थल पर बिटिया के साथ अपनी फोटो अटैच करें, अपनी बिटाया के अनुभव भी लिखें और हमें भेज दें।

#BitiyaAtWork
#DaughterAtWork

सोशल मीडिया पर भी करें पोस्ट
आप अपनी बेटी को अपने कार्यस्थल पर लाएं और बेटी के साथ प्यारी सी मुस्कान के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करें। पोस्ट के साथ #BitiyaAtWork, #DaughterAtWork हैश टैग जरूर प्रयोग करें।

अधिक जानकारी के लिए पत्रिका से करें संपर्क
इस अभियान में शामिल होने के लिए अधिक जानकारी पत्रिका के नजदीकी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Published on: