भोपाल

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम पांचवें दिन फिर बढ़े, जानें एमपी के शहरों में नई कीमतें

Petrol Diesel Price Hike: एक हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल-जीदल के दाम बढ़ाए गए हैं। ऐसे में देश में सबसे महंगा ईंधन खरीदने वाले राज्य एमपी में आज से क्या कीमतें लागू हुई हैं, आइये जानें..।
2 min read
Petrol
Petrol Pump News (Photo Source- Patrika)

Petrol Diesel Price Hike: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के हालातों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब भारत के आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधे तौर पर दिखाई देने लगा है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ऐसे में देश में पहले से ही सबसे महंगा पेट्रोल - डीदल खरीदने वाले मध्य प्रदेश वासियों को अब नई दरों के आधार पर तेल खरीदना पड़ेगा। बता दें कि, एमपी में भी सबसे ज्यादा शुल्क भोपाल वासियों को चुकाना पड़ता है।

वैसे तो पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पेट्रोल पर 87 पैसे और डीजल पर 91 पैसे की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है। लेकिन, इन दरों में देश के अलग - अलग शहरों के हिसाब से ट्रांसपोर्टेशन शुल्क अलग होता है। इसलिए हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत केंद्र के अतिरिक्त अलग होती है। ऐसे में हम जानते हैं कि, मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों आज से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें कितनी होंगी।

4 दिन पहले हो चुकी है भारी बढ़ोतरी

पेट्रोलियम कंपनी की ओर से आम जनता को महज पांच दिन में ही पेट्रोल-डीजल पर एक और झटका दिया है। क्योंकि, इससे पहले शुक्रवार (15 मई) को ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 3.14 पैसे और डीजल पर 3.11 पैसे की बढ़ोतरी की थी। उस दौरान उन दरों के लागू होने पर राजधानी भोपाल में 106.56 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला पेट्रोल 3.14 रूपए की बढ़ोतरी के बाद 109.70 रूपए में मिलने लगा था। जबकि, डीजल की कीमत 91.93 रूपए प्रति लीटर थी, जिसमें 3.11 रूपए की नई बढ़ोतरी के बाद दाम 95.04 रूपए प्रति लीटर हो गए थे। इन्हीं दरों में पेट्रोल पर अतिरिक्त 87 पैसे और डीजल पर अतिरिक्त 91 पैसे की और नई बढ़ोतरी हुई है।

भोपाल में अब कितनी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत चार दिन पहले 3.14 रूपए की बढ़ोतरी के बाद 109.70 रूपए निर्धारित हुई थी, लेकिन आज सुबह 06 बजे से पेट्रोल पर अतिरिक्त 87 पैसे की बढ़ोतरी के बाद आज से पेट्रोल की प्रति लीटर पर कीमत 110.57 रुपए हो गई है। जबकि, शहर में चार दिन पहले डीजल की कीमत में हुई 3.11 रूपए की बढ़ोतरी दाम 95.04 रूपए प्रति लीटर हो गए थे, जिसमें एक बार फिर 91 पैसे की बढ़ोतरी के बाद आज से भोपाल में डीजल की नई कीमत 95.95 रूपए हो गई है। हालांकि, एक शहर में भी अलग-अलग ट्रांसपोर्टेशन शुल्क लगने के कारण पेट्रोल पंपों पर मामूली कुछ पैसों का अप-डाउन और नजर आ सकता है।

इंदौर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल स चार दिन पहले हुई 3.14 रूपए प्रतिलीटर बढ़ोतरी के बाद कीमत 109.81 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था, लेकिन आज से प्रति लीटर पेट्रोल पर 87 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब नई दर 110.68 हो गई है। जबकि, डीजल 95.02 रुपए प्रति लीटर था। आज इसमें अतिरिक्त 91 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल की नई कीमत 95.93 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

ग्वालियर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

ग्वालियर में मंगलवार सुबह से पेट्रोल के दाम में 95 पैसे और डीजल के दाम में 93 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़े हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद शहर में पेट्रोल अब 110.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.83 रुपए प्रति लीटर की कीमतपर आ पहुंचा है।

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
19 May 2026 08:58 am
Published on:
19 May 2026 07:29 am