भोपाल

पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या हैं तेल की कीमतें

petrol diesel price today जानिए मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम ...।

3 min read
Apr 11, 2021

भोपाल। अंतररराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel )की कीमतों में कई दिनों से गिरावट आ रही थी। वहीं अब सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने लगातार बारहवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में ईंधन की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 30 मार्च को किया गया था। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

डोमेस्टिक मार्केट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। देश की राजधानी दिल्ली में आज रविवार को पेट्रोल के दाम 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर हैं। इसके पहले दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और डीजल के दाममें 23 पैसे की कटौती की गई थी।

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 11 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये लीटर और डीजल 89.13 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

कई हफ्तों से कच्चे तेल में कमजोरी दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था।

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम

petrol diesel price today 11 april 2021



































शहरपेट्रोलडीजल
भोपाल

98.5889.13
इंदौर98.6789.23
उज्जैन

98.9589.49
जबलपुर98.6389.19
ग्वालियर98.5589.10

जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city



































शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली

90.5680.87
मुंबई96.9887.96
बेंगलुरु93.5985.75
कोलकाता

90.7783.75
चेन्नई92.5885.88

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट

petrol diesel price in bhopal





























DatePetrol ( / litre)
10 Apr 202198.56
09 Apr 2021

98.56
08 Apr 202198.56
07 Apr 2021

98.56
06 Apr 202198.56

रोज होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Published on:
11 Apr 2021 01:32 pm
Also Read
View All