
5 राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच एमपी में सियासत (Photo Source- Patrika)
West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों के रुझान सोमवार सुबह से सामने आना शुरु हो गए हैं। इसी बीच चुनावों में सक्रीय राजनीतिक दल अपनी - अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल के चुनाव की है। मध्य प्रदेश में भी सबसे ज्यादा बयानबाजी बंगाल चुनाव के परिणामों को लेकर हो रही है, जिसने प्रदेश में भी सियासी हलचल बढ़ा दी है। बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने खास बढ़त बना रखी हैस जिसके चलते भाजपा नेताओं ने जीत का भरोसा जताना शुरु कर दिया है। आइए जाने एमपी में अबतक किसने क्या कहा है…।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कहना है कि, बंगाल में फर्जी वोटर, जंगलराज का खात्मा होने जा रहा है। रुझान की तरह ही नतीजे भी आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काम को जीत मिल रही है। महिला आरक्षण बिल के विरोध का खामियाजा ममता बनर्जी को भुगतना पड़ा है। फर्जी वोटर हटे तो स्थिति स्पष्ट हुई है।
मंत्री गौतम टेटवाल का कहना है कि, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को हर रज्य स्वीकारता जा रहा है जंगलराज से मुक्ति मिली है, जैसा रुझान है नतीजे भी वैसे ही आएंगे। वहीं, मोहन सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर विश्वास सारंग ने कहा कि, ममता दीदी का भय खत्म हुआ। नरेंद्र मोदी का भरोसा बढ़ा है। मोदी जी का जलवा देशभर में है। कमल की लहर पूरे देश में है। डबल इंजन की सरकार अब बंगाल में भी हैं और असम में भी। बंगाल का वो गरिमामई इतिहास जिसपर दीदी ने कुठाराघात किया था, आज से वो दीदी का राज खत्म हो रहा है। आज से बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। विकास के नए आयाम अब स्थापित होंगे। देशभर की राजनीति में बंगाल से एक बड़ा राजनीतिक संदेश जा रहा है।
इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार, ये दिलचस्प संयोग है कि, जब पहली बार स्वच्छता से जुड़ी टीम की घोषणा के दिन वे देपालपुर दौरे पर थे, उसी दिन बिहार के चुनाव परिणाम आए थे और वहां बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी। अब एक बार फिर वैसा ही माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार देपालपुर का बदला हुआ स्वरूप साफ दिख रहा है और उसी दिन पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं।
भार्गव ने भरोसा जताया कि यह दौरा एक बार फिर “सुखद संयोग” साबित होगा। महापौर ने साफ कहा कि जो शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं, वे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। उनका दावा है कि पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिल सकता है और पार्टी एक नया इतिहास रच सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे बयानों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अंतिम नतीजे आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। फिलहाल, रुझानों के बीच बयानबाजी का दौर तेज है और हर पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है।
इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पिछले 15 साल से बंगाल में ममता बनर्जी का 'जंगल राज' देखने को मिला। उन्होंने कहा कि, खासकर हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं सामने आईं। यहां तक कि 'राम' का नाम लेने वालों को निशाना बनाया गया। लालवानी के अनुसार, बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और यही कारण है कि इस बार के चुनावी रुझान परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी का ये तथाकथित 'जंगल राज' अब खत्म होने जा रहा है।
सांसद लालवानी ने ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 सालों से ममता बनर्जी का जंगल राज रहा। जनता त्रस्त थी, हिंदुओं पर अत्याचार हुए अब बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ इस बार जनता खड़ी है। वहीं अन्य राज्यों के रुझानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलना जनता के विश्वास को दर्शाता है। तमिलनाडु में गठबंधन के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है। वहीं, केरल को लेकर उवका कहना है कि, पार्टी की अभी शुरुआत है, लेकिन भविष्य में यहां और बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
Published on:
04 May 2026 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
