भोपाल

पेट्रोल डीजल के दाम में आज कितनी हुई कटौती, फटाफट करें चेक

petrol diesel price today जानिए मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम....।
3 min read
• •
Apr 20, 2021
02_petrol.png
petrol diesel price today

भोपाल। पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें जारी हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आम जनता को राहत देते हुए आज लगातार पांचवे दिन भी रेट्स में कोई फेरबदल नहीं किया है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल में नरमी बनी हुई है। सोमवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल (Petrol Price Today) 90.40 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर है।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 20 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.41 रुपये लीटर और डीजल 88.98 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

24 और 25 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हुआ था। इसके के बाद होली के अगले दिन यानी 30 मार्च को एक बार फिर इनकी कीमतों में कटौती देखने को मिली. इन तीन दिनों में कुल मिलाकर पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्रमश: 60 पैसे और 61 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए थे।

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 20 april 2021



































शहर

पेट्रोलडीजल
भोपाल98.4188.98
उज्जैन

98.7889.34
ग्वालियर98.3888.95
जबलपुर98.4689.04
इंदौर 98.5098.5089.08


जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city



































शहर

पेट्रोलडीजल
दिल्ली90.4080.73
मुंबई

96.8287.81
चेन्नै92.4385.73
कोलकाता

90.6283.61
बेंगलुरु93.4385.60

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट

petrol diesel price in bhopal





























Date

Petrol ( / litre)
20 Apr 202198.39
19 Apr 2021

98.39
18 Apr 2021

98.39
17 Apr 2021

98.39
16 Apr 202198.39

रोज होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Published on:
20 Apr 2021 01:47 pm