भोपाल

पेट्रोल डीजल के दामों में एक बार फिर आई गिरावट, जानिए क्या है आपके शहर के रेट

Petrol diesel price mp : रविवार को एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट आई है। आज खुले पेट्रोल के दाम 81.53 पैसे प्रति लीटर हैं। एमपी में आज डीज़ल के दाम 72.59 पैसे प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं।
2 min read
petrol diesel rate
पेट्रोल डीजल के दामों में एक बार फिर आई गिरावट, जानिए क्या है आपके शहर के रेट

भोपाल/ देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच मध्य प्रदेश को महंगाई की मार कुछ ज्यादा ही झेलनी पड़ रही है। रोज़ाना पेट्रोल डीजल के दामों में उछाल देशव्यापी समस्या बना हुआ है। वहीं, कुछ दिनों पहले सूबे की कमलनाथ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ा झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमत पर पांच फीसदी वैट बढ़ाया था। वैट बढ़ाए जाने के बाद प्रदेश में पेट्रोल 2.91 रुपये और डीजल 2.86 रुपये लीटर की सीधी बढ़त हुई। हालांकि, इससे पहले जुलाई माह में केन्द्रीय बजट पैश किये जाने के दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने पेट्रोल डीज़ल के दामों पर दो दो रुपए एक्साइज़ ड्यूटी और स्पेशल ड्यूटी लगाई थी। उस समय भी एकदम से प्रदेश की जनता की जैब पर 4 रुपये प्रति लीटर का भार बढ़ गया था। फिलहाल, रविवार को खुले पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।


मध्य प्रदेश में रोजाना पेट्रोल डीजल के दामों में उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट आई है। आज खुले पेट्रोल के दाम 81.53 पैसे प्रति लीटर हैं। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में 08 प्रति लीटर की दर से कमी आई है। वहीं, डीज़ल के दामों पर नज़र डालें तो एमपी में आज इसकी कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमपी में आज डीज़ल के दाम 72.59 पैसे प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं, जो कल से लेकर आज तक 01 फैसा प्रति लीटर की दर से कम हुए हैं। वहीं, प्रदेश के मुख्य शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर नज़र डालें तो, यहां थोड़ा अलग उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

(today Petrol diesel rate in bhopal) लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

बात, राजधानी भोपाल में पेट्रोल डीजल के दामों में कमी दर्ज की गई है। आज खुले पेट्रोल के दाम 80.85 पैसे हो गए हैं, जो कल से लेकर आज तक 09 पैसे प्रति लीटर की दर से कम हुए हैं। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शहर के पेट्रोल टेंकों पर आज भी डीज़ल 71.98 पैसे प्रति लीटर ही बिक रहा है। जानकारों की माने तो, रोज़ाना पेट्रोल डीजल के दामों में हो रहे उतार चढ़ाव का कारण रुपये की कमजोर हालत या मज़बूती है।

(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम

-भोपालः पेट्रोल-80.85/ डीज़ल-71.98 दाम हैं।


नोटः याद रखें कि, किसी भी शहर के टेंक पर पेट्रोल-डीजल की कीमत एक समान नहीं हो सकती। कारण ये है कि, हमारी ओर से शहर के दाम बताए गए हैं। लेकिन, अलग अलग पेट्रोल टेंक पर पेट्रोल या डीज़ल पहुंचाने में अलग अलग ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगता है, इसलिए हर टेंक पर प्रति लीटर के चार्ज में 2-4 पैसे अंतर होगा।

Published on:
03 Nov 2019 10:59 am