
Malhargarh Amarnath Yatri- अमरनाथ यात्रा पर जा रहे एमपी के कई श्रद्धालु 50-फीट गहरी खाई में गिर गए। कश्मीर में यह भीषण बस हादसा हुआ। दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए जिसमें एक दर्जन से ज्यादा एमपी के हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे घायल हुए श्रद्धालुओं को खासी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए श्रीनगर भेजा घायलों के वहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस मंदसौर की है। प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने घायलों की जानकारी ली है। सीएम डॉ. मोहन यादव को भी दुर्घटना की सूचना दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घबरा उठे। कई लोग अपनों के हाल जानने श्रीनगर भी रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार मंदसौर की बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी अमरनाथ जा रहे थे। जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर जा रही बस अचानक खाई में गिर गई। करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरने से बस में सवार सभी श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए हैं। कश्मीर के गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास यह दुर्घटना घटी।
हादसे में मध्यप्रदेश के करीब 19 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें श्रीनगर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलते ही कई घायलों के परिजन श्रीनगर के लिए निकल गए हैं। इधर प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने हादसे में घायलों के इलाज की जानकारी ली है। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव को भी दुर्घटना के बारे में बताया। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने घायलों के इलाज के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
यात्रियों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही बस रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त बस भगवती यात्रा कंपनी की बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेज दिया। उप-जिला अस्पताल कंगन में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल यात्रियों को श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
दिनेश (उम्र 48 वर्ष)
रिजवान (उम्र 40 वर्ष)
मुकेश (उम्र 40 वर्ष)
राहुल (उम्र 45 वर्ष)
प्रेम भाई (उम्र 50 वर्ष)
ललिता (उम्र 55 वर्ष)
राजेश कुमार (उम्र 52 वर्ष)
किशोर पंडित (उम्र 52 वर्ष)
चंद्रलाल (उम्र 35 वर्ष)
गायत्री (उम्र 56 वर्ष)
विश्वास राठौड़ (उम्र 58 वर्ष)
यशोदा (उम्र 52 वर्ष)
देविंदर राठौड़ (उम्र 48 वर्ष)
मीरा (उम्र 48 वर्ष)
सागर लाल कुमार (उम्र 45 वर्ष)
सालक राम (उम्र 55 वर्ष)
इंद्र (उम्र 57 वर्ष)
चंदर कंतन (उम्र 48 वर्ष)