27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Datia By election – दतिया को चारों ओर से घेरेगी कांग्रेस, बड़े नेताओं को सीमा की पहरेदारी में लगाया

Datia by election 2026 - उपचुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस की घेराबंदी, सीमा से बूथ तक पहरा, लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: पटवारी
2 min read
Google source verification
दतिया उपचुनाव 2026 में विधानसभा की पहरेदारी करेंगे कांग्रेसी

दतिया उपचुनाव 2026 में विधानसभा की पहरेदारी करेंगे कांग्रेसी

Datia By election दतिया उपचुनाव में जब चुनाव चरम पर जा पहुंचा है तब यहां निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कांग्रेस ने विशेष रणनीति तैयार की है। मतदान दिवस के लिए यह प्लान बनाया गया है। इसके अंतर्गत कांग्रेस, दतिया को चारों ओर से घेरेगी। बड़े नेताओं को विधानसभा की सीमा पर पहरेदारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उपचुनाव में मतदान से पहले ही कांग्रेस की यह घेराबंदी प्रारंभ कर दी जाएगी। पार्टी नेता सीमा से लेकर हरेक बूथ तक पहरा देंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि दतिया उपचुनाव में किसी भी हाल में लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

बीजेपी की ओर से रविवार को पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कमान संभाली। उन्होंने बसई में जनसभा को संबोधित किया। इधर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यहां पहले से डटे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि मतदान के दिन दतिया की सभी प्रमुख सीमाओं पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तैनाती रहेगी, ताकि कथित गड़बड़ी पर नजर रखी जा सके।

दिनारा सीमा पर जयवर्धन सिंह और केपी सिंह मोर्चा संभालेंगे

कांग्रेस की रणनीति के तहत डबरा सीमा पर खुद प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी तैनात रहेंगे। उनके साथ सांसद अशोक सिंह, लाखन सिंह और जसवीर गुर्जर भी यहां की पहरेदारी करेंगे। भांडेर सीमा पर डॉ. गोविंद सिंह और फूल सिंह बरैया, सेवढ़ा सीमा पर हेमंत कटारे सहित अन्य वरिष्ठ नेता तथा दिनारा सीमा पर जयवर्धन सिंह और केपी सिंह मोर्चा संभालेंगे।

दतिया विधानसभा की सीमाओं की पहरेदारी के काम में केवल मध्यप्रदेश कांग्रेस ही नहीं जुटेगी बल्कि इसमें सपा का भी सहयोग लिया जा रहा है। झांसी सीमा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी निगरानी का काम करेंगे।

पूरा संगठन बूथ तक रहे सतर्क और सक्रिय

इस बीच जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर मतदाता सजग रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास हो सकते हैं। कांग्रेस का कहना है कि मतदान के दिन सीमा से लेकर बूथ तक पूरा संगठन सतर्क और सक्रिय रहेगा।