11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में फिर फायरिंग से दहशत, FTL में निर्माण का विरोध करने वाले के घर चलीं 10 गोलियां

Bhopal Firing- भोपाल की रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक घर पर बदमाशों ने की फायरिंग...। दहशत में गोरेगांव और आसपास की कॉलोनियों के लोग...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Sep 11, 2026

Bhopal crime

Bhopal Ratibad Firing- भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में हुई फायरिंग से दहशत है। (विजुअल एआई जनरेटेड)

Bhopal Firing- राजधानी भोपाल में एक बार फिर फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया। रातीबड़ क्षेत्र के गोरागांव में यह वारदात हुई है। यहां तालाब के फुलटैंक लेवल क्षेत्र में अवैध निर्माण कर रहे थे, इसके विरोध करने पर आधी रात को फार्चूनर एसयूवी में आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। शुक्रवार को दोपहर में यह मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में गोरागांव के पास बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) में अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसी गांव के राजा तोमर ने मीडिया को बताया कि आधी रात को ढाई बजे के आसपास फार्च्यूनर एमपी 13 जेडटी 5456 में सवार होकर दो-तीन लोग आए थे। तोमर ने आगे बताया कि आरोपी ने उनके घर पर 12 बोर और 315 बोर बंदूक से ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर भाग गए। राजा तोमर के मुताबिक धमकी भी देकर गए हैं। इसके बाद से पूरे गोरेगांव क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सिर्फ आवेदन दें

फरियादी राजा तोमर ने गोलीकांड की घटना की जानकारी रात को ही डायल 112 को दे दी थी। उनका कहना है कि पुलिस आई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने उन्हें सुबह थाने आने को कह दिया था। राजा तोमर ने आगे बताया कि हम सुबह थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि थाना प्रभारी साहब के आने के बाद ही एफआईआर दर्ज करने को कहा गया। फिलहाल आवेदन देने को कह दिया। राजा तोमर का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ा जा सकता था, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।

क्या था विवाद

दरअसल, कुछ लोग बड़े तालाब के एफटीएल क्षेत्र में अवैध निर्माण कर रहे थे, जिसकी लिखित शिकायत पुलिस प्रशासन को की गई थी। शिकायत के बाद ही उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी थी।

फायरिंग हुई है तो एफआईआर होगी

राजा तोमर ने इसकी लिखित शिकायत थाना रातीबड़ में की है। शाम तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी। इस बारे में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया से कहा है कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। अभी गोली चलाने की पुष्टि को लेकर जांच चल रही है। यदि गोली चली है तो एफआईआर दर्ज की की जाएगी। पुलिस कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।