भोपाल

मध्य प्रदेश में अब कोरोना सें संक्रमित मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से होगा

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की
less than 1 minute read
Apr 24, 2020
plasma_therapy.jpg

भोपाल. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से इलाज की बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की इस बात पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो भी अस्पताल इस तरह इलाज करना चाहते हैं, वे तत्काल ई-मेल के माध्यम से ICMR को सूचित करें ताकि वे गाइडलाइन का पालन करते हुए इलाज कर सकें। इसके लिए उन्हें तत्काल अनुमति मिल जाएगी।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के अरविंदों कॉलेज और एमजीएम कॉलेज इंदौर ने प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से इलाज करने की इच्छा जाहिर की है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वक्त में इस थेरेपी के माध्यम से कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो।

क्या है प्लाज्मा थेरेपी

जानकारी के अनुसार, कोरोना से ठीक हो चुके एक व्यक्ति के शरीर से निकाले गए खून से कोरोना पीड़ित चार अन्य लोगों को इलाज किया जा सकता है। दरअसल, कहा जाता है कि जो मरीज किसी भी संक्रमण से मुक्त हो जाते हैं, उनके शरीर में वायरस के संक्रमण को बेअसर करने वाले एंडीबॉडीज विकसित हो जाते है। ऐसे उसके खून से संक्रमित व्यक्ति का इलाज किया जा सकता है।

Published on:
24 Apr 2020 06:32 pm