भोपाल

मैनेजर ने ‘प्याज’ कहकर झाड़ा पल्ला, जब पिज्जा बेस में मिला प्लास्टिक का टुकड़ा

पिज्जा के बेस में मिला प्लास्टिक का एक टुकड़ा मैनेजर ने नहीं की अपनी गलती स्वीकार
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2024, 5:49 PM IST
jpg
,,

भोपाल में एक व्यक्ति ने एक प्रतिष्ठित ब्रांड से ऑर्डर किए गए पिज्जा के बेस में प्लास्टिक का एक टुकड़ा देखा। भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले राजकुमार साहू ने कोलार के पिज्जा सेंटर से 3 वेज पिज्जा का ऑर्डर दिया था। उनमें से एक पिज़्ज़ा में प्लास्टिक का एक टुकड़ा पाया गया। इस मामले में एफएसएसएआई के साथ खाद्य विभाग और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से शिकायत की गई है, जिसके बाद विभाग ने संबंधित केंद्र की जांच की।

राजकुमार साहू ने बताया कि 19 जनवरी को उन्होंने कोलार स्थित पिज्जा सेंटर से तीन पिज्जा ऑर्डर किया था। उन्होंने बताया, "मैंने और मेरे बेटे ने नकद भुगतान के साथ स्टोर से डिलीवरी ली। हम घर गए और अपने परिवार के साथ पिज़्ज़ा खाने लगे, तभी एक टुकड़ा मेरे बेटे अंशुल के मुँह में चला गया। यह प्लास्टिक का टुकड़ा सा लग रहा था। जब मैंने स्टोर पर फोन किया और अंकित नाम के एक युवक को बताया, तो उसने फोन पर अपने मैनेजर से मेरी बात कराई।"

राजकुमार साहू ने बताया, मैनेजर ने कहा कि यह प्याज होगा। मैंने उनसे कहा की आप ठीक से जांच कर के बाताओ फिर कुछ देर बाद स्टोर से एक व्यक्ति आया, उन्होंने इसकी अच्छी तरह से जांच की और मुझे बताया कि यह प्लास्टिक था। इसके बाद उस व्यक्ति ने साहू को ऑर्डर दोहराने और पूरे सैंपल के साथ पिज्जा वापस लेने को कहा। साहू का कहना है कि मैंने उनसे कहा कि अगर मैं आपको नमूना दूंगा तो मैं इसके बारे में शिकायत या प्रतिक्रिया कैसे दूंगा। मैंने इसे सुरक्षित रखा और इसके बारे में शिकायत की।

मामले की जांच चल रही है
फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि इस संबंध में उन्हें करीब दस दिन पहले शिकायत मिली है। शिकायत के तुरंत बाद हमने संबंधित स्टोर की जांच की, फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो करें ऐसे शिकायत
अगर आपके साथ ही ऐसा ही कुछ हुआ है या फिर होता है तो आप भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके बारे में फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे का कहना है कि कोई भी व्यक्ति कोहेफिजा स्थित कलेक्टर कार्यालय में फूड सेफ्टी में शिकायत कर सकते हैंं। इसके अलावा, संबंधित पुलिस स्टेशन में भी लिखित शिकायत कर सकते हैं या फिर जेपी अस्पताल स्थित खाद्य एवं औषधि कार्यालय में भी शिकायत दे सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं शिकायत ऑनलाइन शिकायत
इसके अलावा उपभोक्ताओं को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी आॅफ इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर सिटीजन कनेक्ट के नाम से एक सिंबल बना हुआ है। वहां पर उपभोक्ता को क्लिक करना होगा। उससे नया पेज खुल जाएगा। उसके बाद दिए गए निर्देशों के मुताबिक कॉलम भरना होगा। फोटो अपलोड कीजिए और उसे भेज दीजिए। 15 दिन के भीतर स्थानीय अफसर शिकायत पर कार्रवाई कर देगा। इसकी जानकारी भी शिकायतकर्ता को दी जाएगी।

Updated on:
6 Feb 2024, 5:49 PM IST
Published on: