भोपाल

को रो ना : आज रात 12 बजे से अगले 21 दिन तक ‘कोई रोड पर ना निकले’

पीएम मोदी ने कहा कि इस सूत्र को सबको याद रखना चाहिए कि जान है तो जहान है
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2020, 9:04 PM IST
co_ro_na.jpg

नई दिल्ली/भोपाल.पीएम मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू रहेगा। गौरतलब है किकोरोना वायरस के कारण देश के लगभग सभी राज्यों ने लॉकडाउन का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि 21 दिन अगर आप नहीं संभलें तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा। बाहर निकलना क्‍या होता है। यह 21 दिन के लिए भूल जाइए। घर पर ही रहें मैं यह बात परिवार के सदस्‍य के तौर पर कह रहा हूं। इसमें लिखा है को- कोई, रो- रोड पर ना- ना निकले।

पीएम मोदी ने इस दौरान ऐलान किया कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन किया जा रहा है। देश में यह लॉकडाउन 21 दिन के लिए होगा। यह जनता कर्फ्यू से आगे का कदम है। ये संपूर्ण लॉकडाउन एक तरह का कर्फ्यू ही है।


पीएम मोदी ने कहा कि यह कदम हर हिंदुस्‍तानी को बचाने के लिए लिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी किसी भी तरह की अफवाह और अंधविश्‍वास से बचें। कुछ लोगों की लापरवाही कुछ लोगों की गलत सोच,आपको और आपके बच्चों को, आपके माता पिता को, आपके परिवार को, आपके दोस्तों को, पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी।

इसके बावजूद लोग लॉकडाउन के नियमों का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से बंद का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करने को कहा था।


मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं। अपने परिवार को बचाएं और निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकारों से नियमों और कानूनों का पालन करवाने का अनुरोध किया था।

इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखाए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ? के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आजए 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।इससे पहले प्रधानमंत्री ने 19 मार्च को देश को संबोधित करते हुए जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।

Published on: