भोपाल

PM Modi की अपील पर MP में खर्च कटौती! वैश्विक संकट के बीच क्या साइकिल से चलेंगे एमपी के मंत्री?

PM Modi Global Crisis Appeal: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की अपील को सीएम मोहन यादव ने दोहराया, मंत्रियों को दिए निर्देश, क्या मध्य मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप के बड़े बयान के बाद क्या प्रदेश में बदलने वाली है मंत्रियों की लाइफ स्टाइल

2 min read
May 12, 2026
MP CM Mohan Yadav Revised PM Modi Appeal during global crisis (photo:patrika creative)

PM Modi Global Crisis Appeal: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की जनता से अपील के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि विभागों में खर्च कम करें, खुद के भी खर्चों में कटौती की जाए। फिर जनता को प्रेरित करें। असल में पीएम ने हाल में वैश्विक संकट और सप्लाई चेन की चुनौतियों को देखते हुए जनता से खर्च कम करने से जुड़ी कई अहम अपील की थी।

मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप ने कैबिनेट बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी पत्रकारों को दी। इसके बाद उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ा। मंत्री से पूछा कि क्या पीएम की अपील के बाद एमपी के मंत्री साइकिल से चलेंगे, आपस में वाहन साझा करेंगे?

ये भी पढ़ें

MP New Transfer Policy में बदलाव, म्युचुअल और स्वैच्छिक तबादलों पर CM का बड़ा फैसला

जवाब में मंत्री ने कहा कि मैं तो वेतन भी नहीं लेता। यह स्वैच्छिक है, खुद भी और दूसरों को भी अपने विवेक से निर्णय लेना है।

मंत्री कृष्णा गौर व संपत्तिया उइके एक ही वाहन से पहुंची मंत्रालय

पीएम की अपील का असर मध्यप्रदेश में पहले दिन कम ही दिखाई दिया। ज्यादातर मंत्री अपने काफिले से मंत्रालय पहुंचे। कृष्णा गौर व संपत्तिया उइके नजदीक में रहती है, वे दोनों ही एक ही वाहन से पहुंची।

क्या साइकिल से चलेंगे मंत्री, शेयर करेंगे वाहन?

कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग करने आए मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप से पत्रकारों ने पूछा, जनता से खर्च कम करने की अपील तो कर रहे हैं लेकिन क्या मंत्रीगण साइकिल से मंत्रालय आएंगे? अभी एक वाहन में एक मंत्री और उनके आगे पीछे वाहनों का काफिला बंद होगा? मंत्रीगण मंत्रालय आने-जाने क लिए वाहन साझा करेंगे या फिर बस सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा, सरकार केवल जनता से ही अपेक्षा कर रही है या फिर स्वयं के स्तर पर भी कुछ बदलाव दिखेंगे।

कश्यप बोले- मैं तो वेतन भी नहीं लेता

कश्यप ने जवाब में कहा कि मंत्रियों के लिए वास्तव में एक ही वाहन आवंटित होता है, एक वाहन सुरक्षा की दृष्टि से हो सकता है। बाकी अन्य दूसरे होते हैं, जिनका मंत्रियों से कम ही वास्ता होता है। रही बात मेरी तो मैं तो वेतन भी नहीं लेता, यह स्वेच्छिक है, जितना पालन कर सको उतना अच्छा है। मंत्री भी जनता के बीच से ही है।

प्रधानमंत्री की इन बातों को मुख्यमंत्री ने दोहराया

  • मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों को वर्तमान वैश्विक संकट को देखते हुए राष्ट्रहित में बचत के विभिन्न उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।
  • सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।
  • वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग को बढ़ावा दें। ऑनलाइन और वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाए।
  • किसानों से डीजल पंप के स्थान पर सोलर पंप के उपयोग करने और रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाकर प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह करें। ऐसा करने से पेट्रोलियम पदार्थ और उर्वरक के आयात में कमी आएगी।
  • वर्तमान वैश्विक संकट में माल ढुलाई के लिए भी अधिक से अधिक रेलवे की गुड्स ट्रेन सेवाओं का उपयोग किया जाए।
  • सार्वजनिक परिवहन सेवा या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर ईंधन बचाने का के कामों में सहयोग करें।
  • यदि जरूरत न हो तो कम से कम 1 वर्ष विदेश जाने की योजना स्थगित कर दें। राज्यों में ही पर्यटक स्थलों का भ्रमण करें।

ये भी पढ़ें

सावधान! मंडप के बजाय दूल्हा-दुल्हन पहुंचे अस्पताल, मिलावटी हल्दी का Alert?
Published on:
12 May 2026 11:21 am
Also Read
View All