भोपाल

सिंदूरी साड़ी में ‘महिलाओं का महाकुंभ’, मंच से पीएम मोदी भरेंगे हुंकार

PM Modi MP Visit: नारी शक्ति को समर्पित सम्मेलन में भाजपा ने पहली बार ड्रेस कोड निर्धारित किया है। मंच के सामने शुरुआती पंक्ति में 30 हजार महिलाएं सिंदूरी साड़ी में रहेंगी।

less than 1 minute read
May 31, 2025
PM Modi (फोटो सोर्स- एएनआई)

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रदेश में रहेंगे। वे लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर जंबूरी मैदान में महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में 2 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। नारी शक्ति को समर्पित सम्मेलन में भाजपा ने पहली बार ड्रेस कोड निर्धारित किया है। इस सम्बंध में भोपाल भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि मंच के सामने शुरुआती पंक्ति में 30 हजार महिलाएं सिंदूरी साड़ी में रहेंगी। अन्य जिलों से आने वाली महिलाएं अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगी। इसी के तहत सिंदूरी साड़ी में हजारों महिलाएं कार्यक्रम में पहुंच रही हैं।

देखें वीडियों

काले कपड़ों में नो-एंट्री

PM Modi MP Visit (फोटो सोर्स: पत्रिका)

यदि कोई कोई काली शर्ट-रूमाल या पर्स लेकर भी प्रवेश करता है तो उसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रवेश नहीं दिया जाएगा। काले रंग की किसी भी तरह के कपड़े को प्रतिबंधित किया गया है।

Updated on:
31 May 2025 11:17 am
Published on:
31 May 2025 11:00 am
Also Read
View All

अगली खबर