Bhopal News : भोपाल रेलवे स्टेशन पर बहु प्रतीक्षित पॉड होटल बनकर तैयार हो गया है। शनिवार से इसे यात्रियों के लिए खोला गया है। सांसद आलोक शर्मा, डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया शनिवार को पॉड कांसेप्ट होटल का उद्घाटन किया।
Bhopal News : भोपाल रेलवे स्टेशन पर बहु प्रतीक्षित पॉड होटल बनकर तैयार हो गया है। शनिवार से इसे यात्रियों के लिए खोला गया है। सांसद आलोक शर्मा, डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया शनिवार को पॉड कांसेप्ट होटल का उद्घाटन किया। यहां कुल 78 पॉड बनाए गए हैं जिनमें से 20 पॉड फैमिली के लिए आरक्षित रहेंगे। इस सुविधा का संचालन आइआरसीटीसी करेगा। यात्री ऑनलाइन तरीके से पॉड होटल में पीएनआर नंबर के आधार पर बुकिंग करवा सकेंगे।
यहां वुडन वर्क और लग्जरी मैट्ट्रेस के साथ तैयार किए गए यह पॉड छोटे-छोटे कमरे के आकार में बनाए गए हैं। यहां छोटे परिवार अलग-अलग पॉड किराए पर लेकर थोड़े समय के लिए विश्राम कर आगे की यात्रा जारी रख सकते हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर बनाए गए पॉड होटल निजी कंपनी द्वारा तैयार किए गए हैं।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर कुल 78 पॉड हैं। 20 फैमिली पॉड भी बनाए गए हैं। इनमें पति-पत्नी सहित दो बच्चे आराम से विश्राम कर सकते हैं। डॉरमेट्री सिस्टम की तर्ज पर एक के ऊपर एक बेड सिस्टम बनाया गया है। कॉमन लेट बाथ के अलावा सेपरेट सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
सिंगल: एयर कंडीशन पॉड के लिए 1 घंटे का 200 चार्ज किया जाएगा। इसी प्रकार 3 घंटे के लिए 299। 9 घंटे 600, 12 घंटे 700। 24 घंटे 1200 चार्ज किया जाएगा।
फैमिली: एयर कंडीशन पॉड के लिए 6 घंटे का 700, 9 घंटे का 900 चार्ज किया जाएगा। इसी प्रकार 12 घंटे का 1100 एवं 24 घंटे का 1500 चार्ज किया जाएगा।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस पॉड होटल की योजना बनाई गई थी। स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 40 हजार सफर करते हैं और प्रतिदिन 235 से अधिक ट्रेनें यहां से गुजरती हैं। प्लेटफॉर्म 6 की ओर से रोज़ाना 22 हजार से अधिक यात्री प्रवेश करते हैं। होटल में कुल 78 पॉड्स बनाए गए हैं, जिनमें 58 सिंगल पॉड और 20 फैमिली पॉड्स शामिल हैं।