
भोपाल/ देशभर में कोरोना वायरस के कारण बिगड़ते हालात अब मध्य प्रदेश में भी नजर आने लगे हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 8 हो चुका है। प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतते हुए प्रदेश के 45 जिलों को टोटल लॉकडाउन किया गया है। साथ ही, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर राजधानी भोपाल और जबलपुर में कर्फ्य लगाया गया है। ताकि, लोग अपने अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहें। लेकिन, पुलिस के सामने बड़ी समस्या ये आ रही है कि, कुछ लोग इतने कड़े निर्देशों को ताक पर रखते हुए सड़कों पर घूम रहे हैं। अगर ये लोग इसी तरह घरों से बाहर सड़कों पर रहे तो, संक्रमण को बढ़ने से रोकना नामुमकिन हो जाएगा। ऐसी स्थिति मे अब पुलिस ने भी इन लोगों के साथ सख्ती से निपटने का फैसला लिया है।
पढ़ें ये खास खबर- अब हंता वायरस का कहर, 26 लोग हुए संक्रमित 1 की मौत
वीडियो में सुनिये, पुलिस को मिले हैं क्या निर्देश
सड़क पर दिखे तो सीज होगा वाहन
कर्फ्यू और लॉकडाउन का नियम तोड़कर अपनी और अपने परिवार समेत आसपास के लोगों की जान से खिलवाड़ करके सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस अब काफी सख्त रवैय्या अपनाने जा रही है। इस बार सड़क पर घूमते हुए पकड़े जाने पर पुलिस द्वारा ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि, व्यक्ति इस संक्रमण के बाद आम दिनों में भी सड़क पर घूमने के बारे में कई बार सोचेगा। शहर के सभी थानों को कंट्रोल रूम से निर्देश में कहा गया है कि, आदेश का पालन न करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त की जाए। थानों को फ्री हैंड देते हुए कहा गया है कि, जो व्यक्ति सड़क पर अपने वाहन से घूमता दिखे, तो तुरंत उसे पकड़कर उसका वाहन सीज करके थाने में जमा करें और उसके खिलाफ तय जुर्माना लगाएं।
पुलिस को मिल चुका है फ्री हैंड निर्देश
सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि, अपने अपने इलाकों में गश्त करें। वाहनों पर चलते फिरते लोगों को पकड़ें, उनसे गाड़ी लेकर संबंधित गाड़ी को सीज करें, उस गाड़ी के साथ सीजर की कार्रवाई करें। साथ ही, संबंधित गाड़ी को थाने में जमा करें।
पुलिस कर रही है ये कार्रवाई
अब तक सड़कों पर जो लोग अपने वाहनों से घूमते नजर आ रहे हैं, पुलिस उनके खिलाफ अब तक ये कार्रवाई कर रही है।
-कई इलाकों में सड़कों पर हुड़दंग करते लोगों को पुलिस ने पकड़कर डंडों से पिटाई की।
-कई जगहों पर हुड़दंग कारी उठक बैठक लगाते नजर आए।
-कई इलाकों में पुलिस ने ऐसे लोगों को सजा स्वरूप वाहन पंचर किये, साथ ही कहा कि अब इस हाल में अपनी गाड़ी लेकर घर जाओ।
-प्रदेश में कई इलाकों में सड़क पर घूमते हुए लोगों की पीठ पर ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिसमें लिखा था कि, 'मैं देश और समाज का दुशमन हूं, मुझे अपने परिवार से भी प्यार नहीं, मैं सड़कों पर ही घूमूंगा।'
कोरोना पर मौजूदा हालात
बता दें कि, देशभर में कोरोना वायरस का असर काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 514 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 24 संक्रमित लोगों को ठीक किया जा चुका है। WHO की गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ विभाग द्वारा रोकथाम के कई निर्देश सामने आए।