बदमाश खुद को छह मर्डर का आरोपी बताकर मचा रहा था आतंक, पुलिस थाने पकडकऱ लाई तो थोड़ी देर में रोने-गिड़गिड़ाने लगा
भोपाल. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के ठीक सामने करतार बिङ्क्षल्डग में संचालित मङ्क्षहद्रा फाइनेंस के दफ्तर को खाली करने से रोकने पर जमकर हंगामा हुआ। बिङ्क्षल्डग मालिक नवीन अरोड़ा के इशारे पर बादशाह नामक बदमाश ने खुलेआम चाकू की नोंक पर फाइनेंस कंपनी के 60 कर्मचारियों को बिङ्क्षल्डग में बंधक बना लिया। बदमाश चाकू दिखाकर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर शिवेंद्र ङ्क्षसह बघेल को बिङ्क्षल्डग खाली नहीं करने की धमकी दे रहा था। घटना की जानकारी लगते ही हबीबगंज पुलिस वहां पहुंची और बादशाह व उसके साथियों को थाने लाई और अच्छी तरह से खातिरदारी की गई। थोड़ी ही देर बाद बदमाश और उसके साथी कान पकडकऱ रोने लगे और पुलिस से माफ करने की अपील करते हुए वीडियो में नजर आए।
बकाया किराए को लेकर चल रहा विवाद: टीआइ हबीबगंज मनीष भदौरिया ने बताया कि यहां किराएदार एवं संपत्ति मालिक के बीच बकाया राशि को लेकर विवाद है। मकान मालिक फायनेंस कर्मियों से बकाया मांग रहे थे जिसके चलते ये विवाद हुआ। अवधपुरी निवासी शिवेंद्र ङ्क्षसह बघेल मङ्क्षहद्रा फाइनेंस में डिविजनल मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने करतार बिङ्क्षल्डग में अभी मङ्क्षहद्रा फाइनेंस का ऑफिस संचालित हो रहा था। अब इसे आशिमा मॉल के पास शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजे ऑफिस का स्टाफ शिङ्क्षफ्टग में जुटा था। तभी उस बिङ्क्षल्डग के मालिक नवीन अरोड़ा के बीयर बार (जैकपॉट) का बाउंसर शुभम उर्फ बादशाह ठाकुर वहां पहुंचा। वह चाकू लहराते हुए गेट के सामने खड़ा हो गया। जब मैंने उसे समझाने का प्रयास किया तो वो मुझे धमकाते हुए कहने लगा कि तुम लोग ऑफिस शिफ्ट नहीं कर सकते। उसने ऑफिस का गेट बाहर से बंद कर दिया।
कर्मचारियों को बनाया बंधक
बाउंसर ने फाइनेंस कंपनी के ऑफिस का गेट बंद कर दिया था। वह चाकू लहराकर धमकी दे रहा था कि ऑफिस खाली किया तो सबको खल्लास कर दूंगा। इस दौरान ऑफिस में मैनेजर समेत 60 कर्मचारी मौजूद थे। बाउंसर ने फाइनेंस कंपनी के ऑफिस का गेट बंद कर ्िरदया था। वह चाकू लहराकर धमकी दे रहा था कि ऑफिस खाली किया तो सबको खल्लास कर दूंगा। इस दौरान ऑफिस में मैनेजर समेत 60 कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को मुक्त करवाया।