
आग लगने के बाद मची अफरा तफरी (फोटो सोर्स: Patrika)
Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में से एक न्यू मार्केट में स्थित छोले भटूरे की दुकान में गुरुवार को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, देखते ही देखते ये आग इतनी तेजी से फैली कि, इसने आसपास की करीब 5 से 6 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। क्योंकि, ये घटना शहर के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में घटी है, जिसके चलते काफी देर तक आसपास अफरा तफरी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, आग लगने के कुछ ही देर के भीतर 30 फीट ऊपर तक आग की लपटें जा रही थीं, जो लगातार ऊपर स्थित अन्य चीजों को अपनी चपेट में ले रही थीं। वहीं, आगा का धुआं दो किलोमीटर दूर एमपी नगर से भी आसमान में साफ दिखाई दिया। आग इतनी तेजी से फैली की जबतक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तबतक आसपास की पांच से ज्यादा दुकानों को आग अपनी चपेट में ले चुकी थी। फिलहाल, लगातार मौके पर दमकल वाहन पहुंच रहे हैं, जो आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, दोपहर में दुकान पर ग्राहकों की भीड़ मौजूद थी। इसी के चलते ग्राहकों के लिए भटूरे तले जा रहे थे। इसी दौरान कड़ाही से अचानक आग का गुबार उठा, जिसने ऊपर स्थित चीजों को चपेट में ले लिया, जिसके चलते एकाएक आग भड़क गई। आनन फानन में दुकान के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेजी से फैलीं, जिसने किसी को समझने का मौका ही नहीं दिया। दुकान में लगे पर्दों के आग पकड़ते ही उसने विकराल रूप दारण कर लिया।
खबर अपडेट हो रही है...
Updated on:
08 Oct 2026 04:14 pm
Published on:
08 Oct 2026 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
