8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर को दिखाकर लौटते ही भोपाल में व्यापारी के खाते से निकले 7.12 लाख रुपये, अपॉइंटमेंट में हुई थी ये गलती

Doctor Online Appointment: गूगल से सर्च किया था हार्ट स्पेशलिस्ट का नंबर, APK फाइल भेजकर की ठगी, 18 बार में बिना ओटीपी के खातों से निकाले 7 लाख 12 हजार 707 रुपये।
2 min read
Google source verification
cyber fraud

online appointment cyber fraud 7 lakh with apk file, सायबर ठगी (Source-patrika)

Bhopal Doctor Online Appointment Cyber Fraud: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार साइबर ठग ने एक व्यापारी को अपना शिकार बनाया और खाते से करीब 7 लाख 12 हजार रुपये पार कर दिए। हैरानी की बात ये है कि कुल 18 बार में खाते से ये रकम ट्रांसफर की गई है और एक बार भी व्यापारी के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। व्यापारी ने जब खाते से पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज देखे तो वो तुरंत बैंक पहुंचे और सूचना दी। व्यापारी ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है।

गूगल पर सर्च किया था हार्ट स्पेशलिस्ट का नंबर

मूल रूप से इंदौर के रहने वाले व्यापारी संदीप अग्रवाल ने भोपाल के हनुमानगंज थाने में अपने साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में व्यापारी संदीप अग्रवाल ने बताया है कि उन्हें हार्ट संबंधी बीमारी है इसके कारण वो भोपाल में अपने भाई के यहां रह रहे हैं और यहीं पर व्यापार कर रहे हैं। तीन अक्टूबर 2026 को उन्होंने भोपाल के बड़े हार्ट स्पेशलिस्ट से अपॉइंटमेंट लेने के लिए उनका गूगल पर नंबर सर्च किया। जहां उन्हें +91 6291905886 मोबाइल नंबर मिला।

वॉट्सएप पर भेजी APK फाइल

पीड़ित संदीप अग्रवाल ने जब इस नंबर पर कॉल किया और डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने को कहा, तो संबंधित व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए कहा और Appointmentapk नाम की एक फाइल भेजी। संबंधित व्यक्ति की बातों में आकर संदीप अग्रवाल ने उस फाइल को डाउनलोड कर लिया और अनुमति दे दी। फाइल डाउनलोड करने के बाद उनसे अपॉइंटमेंट टोकन जारी करने के नाम पर 5 रुपये का भुगतान करने को कहा गया। उन्होंने भुगतान का प्रयास किया, परंतु ट्रांजेक्शन असफल रहा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने कहा कि आपका अपॉइंटमेंट बुक नहीं हो पा रहा है आप सीधे क्लिनिक पर आकर दिखा लें। जिसके बाद संदीप ने फाइल को मोबाइल से डिलीट कर दिया।

डॉक्टर को दिखाने के बाद खाते गायब हुए 7.12 लाख

फाइल डिलीट करने के बाद व्यापारी संदीप अग्रवाल दोपहर 12.30 बजे क्लिनिक पहुंचे और डॉक्टर को दिखाया व गूगल पे (Google Pay) से डॉक्टर की फीस का भुगतान किया। इसके बाद 6 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच ठग ने उनके दोनों बैंक खातों पर धावा बोला और बिना ओटीपी के कुल 18 ट्रांजेक्शन करते हुए 7.12 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। जब संदीप ने खाते से पैसे ट्रांसफर होने के मैसेज देखे तो तुरंत बैंक पहुंचे और खातों को ब्लॉक कराया, इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

(नोट- गूगल पर किसी का भी नंबर सर्च करते वक्त सावधानी बरतें और किसी भी अंजान लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें।)