भोपाल

दिल्ली जाकर सीधे अमित शाह के निवास पर पहुंचे सीएम मोहन यादव, गृह मंत्री से भेंट से बढ़ी हलचल

Amit Shah - CM Mohan Yadav Meeting : सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की, एमपी की राजनीति फिर गरमाई
2 min read
Aug 30, 2026
अमित शाह व सीएम मोहन यादव की भेंट से बढ़ी सियासी हलचल : फोटो सोर्स : X @DrMohanYadav51
अमित शाह व सीएम मोहन यादव की भेंट से बढ़ी सियासी हलचल : फोटो सोर्स : X @DrMohanYadav51

CM Mohan Yadav : सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। वे शनिवार को उनसे मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुलाकात से प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा उठी। सूबे के मौजूदा सियासी हालातों के मद्देनजर दोनों नेताओं की इस मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय के अधिकारियों और स्वयं सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसे सामान्य भेंट बताया। डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों से अवगत कराया।

पिछले कुछ माहों से केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। बीजेपी संगठन में भी बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। नए अध्यक्ष नितिन नवीन, पार्टी में और कसावट लाने तथा नए लोगों को जिम्मेदारियां देेने में जुटे हुए हैं। सत्ता और संगठन में अहम दायित्वोें के लिए एमपी के नेताओं पर भी विचार किया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में सीएम मोहन यादव की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का महत्व बहुत बढ़ गया है। दोनों नेताओं के मध्य राजनैतिक हालातों पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। खास बात यह है कि वे केंद्रीय गृहमंत्री के निवास पर पहुंचे थे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को मप्र में संचालित योजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। विशेषतौर पर सहकारिता से संबंधित योजनाओं का जिक्र किया।

ताजा स्थिति पर भी चर्चा की

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को मध्यप्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, नए प्रयासों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कामों की ताजा स्थिति पर भी गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की।

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह से हुई भेंट की जानकारी दी

सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की इस मुलाकात पर आधिकारिक बयान भी जारी किया गया। गृह मंत्री के कार्यालय ने बताया कि एमपी के सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भेंट की। इधर सीएम मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से हुई भेंट की जानकारी दी। उन्होंने अपने एक्स हेंडल लिखा:

आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से भेंट कर उन्हें मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

Updated on:
30 Aug 2026 06:43 am
Published on:
30 Aug 2026 06:43 am