
भोपाल@हर्ष पचौरी की रिपोर्ट...
विधानसभा चुनाव में सभी पार्टी प्रत्याशियों की प्राथमिकता में जनता से जुड़े विषय गायब हैं। सडक़, नाली, पानी के मुद्दों पर बात करने के बजाय वे मोदी-सोनिया और राहुल गांधी को लेकर बहस में उलझे हैं। इसे ध्यान भटकाने की कवायद भी माना जा रहा है। शहर की बात की जाए तो 6 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों से जनता पांच साल का हिसाब मांग रही है।
आखिर उनका क्षेत्र क्यों पिछड़ा और समस्याओं के निराकरण पर आगे क्या करेंगे? रणनीति जानना चाह रही है।प्रत्याशी हैं कि जनता को नजरअंदाज कर प्रचार में जुटे हैं, नतीजा लोग विरोध कर रहे हैं। लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में जनता मुखर है, जिससे निपटने के लिए भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेताओं को मोर्चा संभालना पड़ रहा है।
हुजूर: मर्जर के मर्ज से नहीं मिली निजात, कोलार में पानी का संकट है बरकरार
कुल जनसंख्या- 4 लाख 44
हजार 120
मतदाता- 2 लाख 87 हजार 734
जन मुद्दे- कॉलोनियों में अंदरूनी सडक़ें नहीं, कोलार में पेयजल संकट, तालाब कैचमेंट और मर्जर विवाद।
प्रत्याशियों की स्थिति- भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा कॉलोनी-मोहल्लों में जाकर सोनिया और राहुल गांधी को लेकर बयान दे रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी शर्मा पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं।
विरोध- पिछले दिनों कटारा हिल्स पार्क सिटी में जनता ने रामेश्वर शर्मा की नुक्कड़ सभा का बहिष्कार कर दिया था।
कई बार कॉलोनियों में कम लोग सुनने आते हैं, इसे विरोध से जोडकऱ नहीं देखा जाना चाहिए।
रामेश्वर शर्मा, भाजपा प्रत्याशी
भाजपा सरकार ने इतने सालों में हुजूर का विकास नहीं किया, लोग इससे बेहद नाराज हैं।
नरेश ज्ञानचंदानी, कांग्रेस प्रत्याशी
गोविन्दपुरा: बुनियादी समस्याएं छोड़ वंशवाद के मुद्दे पर बयानबाजी फिर सफाई
कुल जनसंख्या- 5 लाख 17
हजार 873
मतदाता- 3 लाख 46 हजार 799
जन मुद्दे- भेल क्षेत्र को छोडकऱ बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, जर्जर जेके रोड से दर्जनों कॉलोनियां परेशान।
प्रत्याशियों की स्थिति- भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की विरासत बचाने को मुद्दा बना रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश शर्मा वंशवाद को भुनाने की कोशिश में हैं।
विरोध- रामेश्वरम कॉलोनी में मंगलवार को लोगों ने प्रत्याशियों का विरोध किया।
इनका कहना है
विरोध प्रायोजित है। पार्टी नेता बाबूलाल अहिरवार ने इस मामले में संगठन में शिकायत की है।
कृष्णा गौर, भाजपा प्रत्याशी
क्षेत्र को गौरपुरा बनाने की राजनीति हो रही है। विकास पर ध्यान नहीं है।
गिरीश शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी
दक्षिण पश्चिम- बुनियादी सुविधाएं जुटाई नहीं, स्मार्ट सिटी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप
कुल जनसंख्या- 3 लाख 41
हजार 385
मतदाता- 2 लाख 12 हजार 838
जन मुद्दे- स्मार्ट रोड के नाम पर सैकड़ों परिवारों का विस्थापन, जलापूर्ति-सडक़ों की खराब स्थिति।
प्रत्याशियों की स्थिति- भाजपा प्रत्याशी उमाशंकर गुप्ता प्रदेश सरकार की योजनाएं प्रचार में गिनवा रहे हैं। कांग्रेस के पीसी शर्मा पिछले 15 सालों में विकास नहीं होने को मुद्दा बना रहे हैं।
विरोध- बाणगंगा कॉलोनी में प्रचार के दौरान बीते दिनों महिलाओं ने जलसंकट को लेकर उमाशंकर गुप्ता से तीखे सवाल किए। इस पर गुप्ता नाराज होकर चले गए।
इनका कहना है
प्रचार के दौरान विरोध की बात गलत है। जनता को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
उमाशंकर गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी
स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ विनाश हुआ है, भाजपा प्रत्याशी के पास इसका कोई जवाब नही है।
पीसी शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी
नरेला: घनी बसाहट फिर भी सडक़ें नहीं, पानी का भी संकट, स्टार प्रचारकों को जुटाया
कुल जनसंख्या- 4 लाख 59 हजार 794
मतदाता- 3 लाख 2 हजार 891
जन मुद्दे- घनी बसाहट वाली कॉलोनियों में पक्की सडक़ों की कमी, कम प्रेशर से जलापूर्ति, नालों का चेनलाइजेशन नहीं हुआ।
प्रत्याशियों की स्थिति- भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग का प्रचार स्मृति ईरानी, हेमामालिनी ने भी किया है, जिन्हें स्थानीय मुद्दे नहीं पता। महेंद्र सिंह चौहान बिगड़ी कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रहे हैं।
विरोध- छोला, करोंद, स्टेशन, अशोका गार्डन, पंजाबी बाग में लोग नाराजगी जता चुके हैं। यहां मूलभूत सुविधाएं मुद्दा हैं।
इनका कहना है
सबसे ज्यादा विकास मेरी विधानसभा में हुआ है। जानबूझकर गलत प्रचार किया जा रहा है।
विश्वास सारंग, भाजपा प्रत्याशी
क्षेत्र में अपराध का बोलबाला है। भाजपा के लोग ही अवैध काम धंधे में शामिल हैं।
महेंद्र ङ्क्षसह चौहान कांग्रेस प्रत्याशी
उत्तर: चुनावी वादे नहीं, जनता मांग रही शपथ पत्र पर आश्वासन, युवा सबसे आगे
विकास के कोई काम यहां नहीं हुए हैं। मौजूदा विधायक को जनता की तकलीफों से लेना-देना नहीं है।
फातिमा सिद्दीकी, भाजपा प्रत्याशी
इनका कहना है
विकास के कोई काम यहां नहीं हुए हैं। मौजूदा विधायक को जनता की तकलीफों से लेना-देना नहीं है।
फातिमा सिद्दीकी, भाजपा प्रत्याशी
गरीबों की मदद की है। मूलभूत सुविधाएं बीएमसी को देना है, कई बार प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं।
आरिफ अकील, कांग्रेस प्रत्याशी