Crime Against Women : मध्य प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर सियासत गरमा गई है। विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सड़क पर उतरी है। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस के अनुसार, महिलाओं पर अपराध और अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। […]
Crime Against Women : मध्य प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर सियासत गरमा गई है। विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सड़क पर उतरी है। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी है।
कांग्रेस के अनुसार, महिलाओं पर अपराध और अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सिलसिलेवार रूप से अभियान और आंदोलन चलाए जाएंगे। प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन होगा। इसी कड़ी में बेटी बचाओ पखवाड़ा की भी शुरुआत कांग्रेस करेगी।
वहीं, दूसरी तरफ महिला कांग्रेस के आंदोलन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रदेश प्रवक्ता-अजय सिंह यादव ने कहा कि, अपराधों पर भी कांग्रेस राजनीति करती है। महिला शक्ति के अपमान में कांग्रेसी नेता सबसे आगे है। उन्होंने कहा- कांग्रेस प्रदर्शन नहीं बल्कि महिला शक्ति से माफी मांगे।
भाजपा नेता अजय सिंह यादव के अनुसार, अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। अपराधियों पर कार्रवाई लगातार हो रही है। अपराधों पर राजनीति करने वाली कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर जनता को गुमराह करना चाहती है। कांग्रेस अपना इतिहास देखे।