भोपाल

हजारों विद्यार्थियों की राह में हादसों का अंदेशा, गड्ढों में तब्दील सड़कें

- आधा दर्जन से ज्यादा कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान हैं इस रास्ते में

2 min read
Dec 14, 2019
हजारों विद्यार्थियों की राह में हादसों का अंदेशा, गड्ढों में तब्दील सड़कें

भोपाल। उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हजारों विद्यार्थी टूटी सड़क और गड्ढों के बीच से कॉलेज जाते हैं। सुधार को लेकर कई बार मांग तो हुई लेकिन काम नहीं हुआ। रातीबड़ सिकंदराबाद से फंदा को जोडऩे वाली इकलैती सड़क टूट कर जर्जर हो गई। इस रोड पर दर्जनभर स्कूल, कॉलेज व कॉलोनी स्थित हैं। इसके अलावा इस सड़क कई गांव इस सड़क के माध्यम से ही शहर से जुड़ते हैं।

सड़क के खराब हाल के चलते अब तक यहां कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोग घायल हुए। करीब चार किलोमीटर के इस रास्ते पर सुधार की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। इतने हादसे होने के बाद भी विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पैचवर्क के नाम पर रोड के गडï्ढे भी नहीं भरे गये इसी कारण स्थिति खराब है। बाकी वाहनों के साथ स्कूल बसों की आवाजाही भी हैं।

खराब सड़कों के कारण ये भी दुर्घटना का शिकार हो सकती हैं। इसमें सुधार को लेकर कई बार मांग उठाई जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। रास्ता खराब होने के कारण शहर की मंडी में आने वाले किसानों को भी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।

कॉलोनियों के रहवासियों को परेशानी

राजधानी से सटे इस इलाके में करीब एक दर्जन कॉलोनियां हैं जहां हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। आवाजाही के लिए यही इनके लिए मुख्य रास्ता है। लंबे समय से सड़क उखड़ी है। बरसात के बाद इसके हालात और खराब हो गए। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में शिकायत भी की जा चुकी हैं।

किसानों की बढ़ी मंडी से दूरी

रातीबढ़ सिकंदराबाद के इस इलाके में कई खेत हैं। यहां रहने वाले किसान अपनी उपज को बेचने मंडी जाते हैं। खराब रास्ते ने मंडी से घर की दूरी बढ़ा दी। परेशानी से बचने के लिए ये दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करने लगे। यहां के एक किसान मुकुल बताते हैं कि उनके खेत में सब्जियां होती हैं। ऐसे में कई बार करोद मंडी जाना पड़ता है। पहले ही ये दूर है उस पर रास्ता भी खराब है। इस स्थिति में दिक्कत बढ़ गई है।

Updated on:
14 Dec 2019 11:27 am
Published on:
14 Dec 2019 10:40 am
Also Read
View All