
CCTV footage of Twisha Sharma final moments has surfaced
Twisha Sharma- भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में 11-12 मई की रात हुई ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को कई नए मोड़ आए। ट्विशा के घर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस CCTV फुटेज में जहां पहले ट्विशा शर्मा घर की छत की ओर अकेले जाते दिख रहीं हैं वहीं लगभग एक घंटे बाद पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग उन्हें नीचे लेकर आते नजर आ रहे हैं। वहीं, पति की अग्रिम जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। उनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। इस बीच ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह भी मीडिया के सामने आईं और परिवार पर लगे तमाम आरोपों को नकारा।
ट्विशा शर्मा के मायके पक्ष की शिकायत पर रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। एफआइआर होने के बाद से सास जमानत पर हैं वहीं ट्विशा के एडवोकेट पति समर्थ फरार है। उसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। दहेज प्रताडऩा के आरोपों से घिरे समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। कटारा हिल्स पुलिस और एसआइटी उसकी तलाश कर रही है।
इधर, ट्विशा के परिजनों की दहेज प्रताडऩा के आरोपों और बहू की मौत के 7 दिन बाद रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह सोमवार को सामने आईं। उन्होंने अपनी बहू के मायकेवालों के तमाम आरोपों को नकारा।
33 साल की ट्विशा शर्मा की मौत के दिन के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इसमें 12 मई को वे रात 7.19 बजे सीढिय़ों से छत की ओर जाती दिख रही है। ठीक घंटे भर बाद 8.19 बजे ट्विशा के पति और दो अन्य लोग उन्हें नीचे लेकर आते दिखते हैं। सीढिय़ों पर सीपीआर देने का दृश्य भी दिख रहा है।
सीसीटीवी फुटेज के वीडियो में ट्विशा शर्मा को छत की ओर अकेले चलते हुए देखा जा सकता है। इसके लगभग एक घंटे बाद उनके पति समर्थ सिंह, एक पड़ोसी और एक घरेलू सहायक के साथ उन्हें नीचे लाते दिख रहे हैं। वे ट्विशा शर्मा को CPR देने की कोशिश करते हुए भी दिखाई देते हैं। CPR देने की कोशिशें नाकाम होने के बाद तीनों लोग उन्हें नीचे की मंज़िल पर लाते दिखाई देते हैं। इसी बीच सास गिरिबाला सिंह भी एक कमरे में जाती हैं और कुछ ही सेकंड बाद कमरे से बाहर आकर नीचे चली जाती हैं।
Updated on:
19 May 2026 05:11 pm
Published on:
19 May 2026 06:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
