भोपाल

छात्रा को भेज रहा था अश्लील मैसेज, पुलिस ने किया ​गिरफ्तार

पॉश इलाके में लगातार बढ़ रही है छेडछाड की घंटनाएं

2 min read
Sep 13, 2018
azamgarh crime news
आजमगढ़ क्राइम की खबरें

भोपाल। राजधानी का सबसे पॉश क्षेत्र कहा जाने वाला एमपी नगर महिलाओं और लड़कियों के सुरक्षित नहीं है। आए दिन इस क्षेत्र में छेड़छाड़ की घाटनाएं बढ़ रही हैं उसके बाद भी ऐसी घंटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। ऐसा नहीं है कि पुलिस इन क्षेत्रों में गश्त नहीं करती उसके बाद भी छेड़छाड़ की घंटनाओं में कमी नहीं आ रही है। गुरूवार को भी एमपी नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा से छेडछाड़ का मामला सामने आया हैं। गर्ल्स हॉस्टल में तैनात गार्ड ही पिछले कई दिनों से अश्लील मैसेज भेजकर छात्रा को परेशान कर रहा था। जब लड़की इसका विरोध करती थी तो आरोपी छात्रा के पिता को फोन पर धमकी देने को कहता था।

हॉस्टल के गार्ड ने की छेड़छाड़
लड़कियों ने बताया कि गार्ड आए दिनों सभी को परेशान करता है। जब छात्राएं इसका विरोध करती तो बोलता था जहां पर शिकायत करना हो कर कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। छेड़छाड़ की घंटना के बाद हॉस्टल की लड़कियों दहशत में है।

मोबाइल पर भेजता था अश्लील

पीडित छ़़ात्रा ने बताया कि गाड पिछले कई दिनों से मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। कई बार गार्ड को मोबाइल पर अश्लील मैसेज नहीं भेजने को मना किया ,लेकिन गार्ड नहीं मना। गुरूवार को परेशान होकर छात्रा नें पुलिस को शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के पिता को फोन पर देता था धमकी
आरोपी छात्रा के पिता को भी फोन कर के लड़की को जान से मारने की धमकी देता था। जिस कारण खुलकर इसका विरोध नहीं कर पा रही थी। छात्रा ने बताया कि गार्ड रात में हॉस्टल के कमरे मे भी ताकझांक करता था, जब छात्रा गार्ड से ताकझांक के बारे में गार्ड से बोलती थी तो गार्ड सिक्योरिटी के बात करके अपना बचाव कर लेता था।

Published on:
13 Sept 2018 12:19 pm