राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देश की कई हस्थियों को पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया है।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देश की कई हस्थियों को पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया है। इनमें से तीन विभूतियां मध्य प्रदेश की भी ऐसी हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों साल 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि, कला के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के झाबुआ में रहने वाली रमेश परमार और शांति परमार, चिकित्सा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
बता दें कि, मध्य प्रदेश के झाबुआ में रहने वाले कलाकार दंपत्ति रमेश परमार और शांति परमार पिछले 3 दशकों से झाबुआ की सुप्रसिद्ध जनजातीय गुड़िया और पारंपरिक जनजातीय परिधान के निर्माण में लगे हुए हैं। इसके अलावा, सूबे के जबलपुर में रहने वाले चिकित्सक डॉ. डावर किफायती इलाज को लेकर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में इन्हें भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जरिए पद्मक्षी सम्मात से नवाजा गया है।
3 पद्म विभूषण, 5 पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए
ये भी बता दें कि, बुधवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में साल 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण, 5 पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इनमें से तीन अवार्ड मध्य प्रदेश के नागरिकों को दिए गए हैं।