भोपाल

जेलों में बंद 4500 बंदियों को मिलेगी पैरोल, जेल मुख्यालय ने जारी किया आदेश

उन बंदियों को पैरोल दी जाएगी, जो अधिकतम 7 साल की सजा काट रहे हैं....

less than 1 minute read
Apr 29, 2021
parole.png
Prisoners

भोपाल। प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते (coronavirus) मामलों के मद्देनजर एक बार फिर 4500 कैदियों की पैरोल 60 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में मंगलवार को कोरोना के 13 हजार से ज्यादा नए मामले आए थे। इस संबंध में जेल मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। उन बंदियों को पैरोल दी जाएगी, जो अधिकतम 7 साल की सजा काट रहे हैं।

4500 बंदियों को दी जा रही है पैरोल

आदेश में कहा गया है कि एक बंदी को 300 दिन की पैरोल की पात्रता है। इससे पहले कोरोना की पहली लहर में मई 2020 में 2,833 बंदियों को 60 दिन के लिए पैरोल दी गई थी। इसके बाद नंवबर 2020 में 3,577 लोगों को पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन अब 4500 बंदियों को पैरोल दी जा रही है।

कोरोना के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने मई 2020 को देशभर की जेलों में कैदियों की संख्या को कम करने के लिए राज्यों से उन कैदियों को पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा करने के लिए विचार करने को कहा है, जो अधिकतम 7 साल की सजा काट रहे हैं।

Published on:
29 Apr 2021 06:53 pm