भोपाल

निजी कॉलेज में हिन्दू छात्राओं के साथ गंदा काम, ड्रग्स देकर करते थे रेप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Rape And Blackmailing Case : नाबालिगों ने कहा, वारदात 25 अप्रेल 2024 से लेकर 3 अप्रेल 2025 के बीच की गई। जावेद ने अलग-अलग युवकों से मिलवाया। फिर बाणगंगा निवासी दंपति जोया और फैजान की मदद से दुष्कर्म किया। जावेद नाबालिगों को पहले से जानता था। एक को शाहरुख से मिलवाया। शाहरुख ने बाणगंगा में जोया-फैजान के घर में दुष्कर्म किया।

2 min read
Apr 26, 2025
Rape And Blackmailing news Bhopal

Rape And Blackmailing Case Bhopal : राजधानी भोपाल में निजी कॉलेज की हिन्दू छात्राओं से दुष्कर्म का मामला गुरुवार को सामने आया, इसकी गुत्थी सुलझी भी नहीं कि शुक्रवार को नया मामला आ गया। कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म में 5 आरोपी में से 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ऐशबाग के मुख्य आरोपी फरहान को 3 दिन की रिमांड पर लिया। वहीं, टीटी नगर थाने में दो नाबालिगों से दुष्कर्म में केस दर्ज किया। 10 अप्रेल को जीरो पर केस दर्ज कर मामला श्यामला हिल्स व बैरागढ़ थाने को भेजा। इसके सभी 6 आरोपियों को जेल भेजा है।

नाबालिगों ने कहा, वारदात 25 अप्रेल 2024 से लेकर 3 अप्रेल 2025 के बीच की गई। जावेद ने अलग-अलग युवकों से मिलवाया। फिर बाणगंगा निवासी दंपति जोया और फैजान की मदद से दुष्कर्म किया। जावेद नाबालिगों को पहले से जानता था। एक को शाहरुख से मिलवाया। शाहरुख ने बाणगंगा में जोया-फैजान के घर में दुष्कर्म किया। जावेद ने दूसरी नाबालिग को अयान व अबरार से मिलाया। दोनों ने बैरागढ़ में दुष्कर्म किया। इसमें भी जोया दंपती का हाथ था।

केस के मुख्य बिंदू

  • प्रेम के नाम पर देह से खेल
  • हर केस में एक ही पैटर्न…दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाए, ब्लैकमेलिंग
  • निजी कॉलेज की छात्राओं को ड्रग्स देकर करते थे रेप, मुख्य आरोपी रिमांड में, इंदौर तक पीछा नहीं छोड़ा
  • शहर के 5 थानों में दो मामले, 6 बेटियों से दरिंदगी
  • पीड़िताओं को शादी करने का झांसा, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
  • अब टीटी नगर में दो नाबालिगों को बनाया शिकार, दंपती जोया और फैजान ने की मदद, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

इन बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच

- आरोपियों की योजना क्या थी?

- पुलिस उनके खाते भी खंगालेगी।

- कई और जगह हुआ दुष्कर्म, पीड़िताओं तक पहुंचने का प्रयास।

नया खुलासा...एमबीए कर रहे फरहान ने 3 को बनाया शिकार

निजी कॉलेज की छात्राओं को दुष्कर्मी गिरोह 2023 से शिकार बना रहा था। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरहान को 3 दिन की रिमांड पर लिया, साहिल व पश्चिम बंगाल के शाजी को पन्ना से दबोचा। उसे भोपाल लाया जा रहा है। शाजी ने मकान उपलब्ध कराया था। फरहान ने नाबालिग समेत 3 युवतियों से रेप किया। इसी कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे अशोका गार्डन के अली खान ने एक से ज्यादा छात्रा को शिकार बनाया। वे मध्यम परिवार की छात्राओं को रुपए से मदद का लालच देते थे। ड्रग्स देकर रेप किया। फिर वीडियो बनाए। छात्राओं ने कई बार पीछा छुड़ाने का प्रयास भी किया, पर पीछा नहीं छूटा। फरहान ने जिस नाबालिग से रेप किया, वह भोपाल से इंदौर चली गई। फरहान वहां भी पहुंच गया।

साद: अशोका गार्डन का रहने वाला। अभी जेल में बंद। मैकेनिक है।

साहिल: पन्ना का निवासी, पकड़ाया, छोला में डांस एकेडमी चलाता था।

नाबालिग की बड़ी बहन के जरिए संपर्क में आया

नाबालिग अपनी बड़ी बहन के जरिए फरहान ने संपर्क में आई। कॉलेज जाने तक वह दुष्कर्म करता रहा। मामले में 3 एफआइआर हुई है। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला बागसेवनिया, दूसरा अशोका गार्डन, तीसरा जहांगीराबाद थाने में दर्ज है।

दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। एक को रिमांड पर लिया है।-हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस कमिश्नर भोपाल

Published on:
26 Apr 2025 08:20 am
Also Read
View All