भोपाल

सिंधिया की संपत्ति के बारे में सुनकर ही उड़ जाएंगे आपके होश, जानिये क्या लिखा एफिडेविट में…

सिंधिया ने नामांकन फार्म जमा करने के दौरान दिया संपत्ति का ब्यौरा...
2 min read
Apr 21, 2019
Scindia property in hindi
सिंधिया की संपत्ति के बारे में सुनकर ही उड़ जाएंगे आपके होश, जानिये क्या लिखा एफिडेविट में...

भोपाल। भारत की रॉयल फैमली सिंधिया राजपरिवार के मुखिया व गुना लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं 35.33 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में 2.68 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।


इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास सिर्फ एक ही कार है, वह भी 1960 मॉडल की। इससे पहले 2014 में सिंधिया के पास 32.64 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।


ऐसा नहीं है कि सिंधिया राजपरिवार के पास कुल 50-60 करोड़ की ही संपत्ति है। बल्कि सिंधिया परिवार करीब 350 करोड़ भी से अधिक की संपत्ति का मालिक है।

दरअसल चुनाव से पूर्व चुनाव आयोग में जमा कराए डॉक्यूमेंट में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के पास 8 लाख 66 हजार 579 रुपए, महाआर्यमान सिंधिया के पास 15.18 लाख और अनन्या राजे सिंधिया के पास एक करोड़ 12 लाख 75 हजार 343 रुपए की संपत्ति है।

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वर्गीय महाराज जीवाजीराव सिंधिया के पास 40 करोड़ 86 लाख 9 हजार 458 रुपए की चल संपत्ति, जिसमें 11.71 करोड़ रुपए की ज्वैलरी शामिल है, इसके अलावा 297 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति बताई है।

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति...
नगद राशि : 30,000 रुपए
खाते में : 3,01,87,009 रु.
चल संपत्ति : 3,35,30,827 रु.
अचल संपत्ति : 31,97,70,000 रु.
कर्ज या देनदारी : 28,50,000 रु.

इससे पहले शनिवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में हजारों समर्थकों के साथ अपना नाम निर्देशन फॉर्म जमा किया। जिसमें दिए गए संपत्ति के ब्यौरे अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 30 हजार रुपए नगद और बैंक खाते में तीन करोड़ एक लाख 87 हजार 9 रुपए हैं। वहीं उनके पास 31.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

वहीं 28 लाख 50 हजार रुपए का ऋण भी है। 2014 में नामांकन फॉर्म के साथ दिए गए संपत्ति ब्यौरे में सिंधिया के पास एक करोड़ 70 लाख 25 हजार 412 रुपए की अचल संपत्ति थी, जिसमें 72.70 लाख रुपए उनके बैंक खाते में थे।

वहीं 30 करोड़ 93 लाख 93 हजार रुपए की अचल संपत्ति उनके पास थी। इस हिसाब से कांग्रेस प्रत्याशी के पास पांच साल में बैंक खाते में 2.29 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

Updated on:
21 Apr 2019 01:27 pm
Published on:
21 Apr 2019 01:16 pm