भोपाल

एमपी में डोनाल्ड ट्रम्प का विरोध, कांग्रेस ने बेड़ियां पहनकर पीएम मोदी को भी घेरा

MP Congress: अमरीका से भारतीयों को कैदियों की तरह भेजे जाने पर कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रम्प सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीएम मोदी को भी घेरा

2 min read
Feb 08, 2025
MP में ट्रम्प का विरोध, कांग्रेस ने बेड़ियां डालकर किया विरोध प्रदर्शन

MP Congress: अमरीका से भारतीयों को कैदियों की तरह भेजे जाने पर कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रम्प सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। शुक्रवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोधस्वरूप कांग्रेसियों ने हाथ में बेड़ियां पहन रखी थीं। कुछ लोगों के हाथ में तख्तियां थीं। राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इसी तरह का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर भी हुआ।

नागरिकों का अपमान

जीतू पटवारी ने कहा कि आज से 10 साल पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मैं 10 सालों में देश को विश्व गुरु बनाऊंगा। पूरी दुनिया में देश को नंबर वन बनाऊंगा, जो इंटरनेशनल अपराधी है भारत के उन्हें भी पकड़ कर लाऊंगा। जितना काला धन भगोड़े ले गए हैं उनसे काला धन वापस लूंगा, लेकिन इसके उल्टे हुआ क्या? देश की महिलाएं, बच्चे जो अमरीका में रह रहे थे, उन्हें अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐसे वापस भेजा, जैसे जानवरों को छोड़ते हैं। उन्हें मालवाहक विमान से भेजा गया यह भारत के नागरिकों अपमान है देश का अपमान है भारत माता का अपमान है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा, दावा किया जाता है कि मोदी की अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप से दोस्ती है। इसके बावजूद ट्रम्प ने जो अपराध किया तो उसके लिए देश की सरकार भी दोषी है। हमारी कूटनीति और इंटरनेशनल विदेश नीति दोनों ही विफल हैं। भारत का विश्व स्तर पर अपमान हुआ है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। भारत माता का यह अपमान कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, गोविंद गोयल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, भूपेंद्र गुप्ता, अमित शर्मा, रविंद्र साहू, संतोष सिंह परिहार सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।


Updated on:
08 Feb 2025 12:39 pm
Published on:
08 Feb 2025 09:53 am
Also Read
View All

अगली खबर