Public Holiday: अगस्त में कुल 13 दिन की छुट्टियां के रहने वाले हैं, जिनमे 4 छुट्टी रविवार के हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है।
Public Holiday: जुलाई महीने का आज आखिरी दिन है। अगस्त का महीना शुरु होने वाला है। सभी को इस महीने का बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगस्त के महीने में कई सारे त्यौहार पड़ने वाले हैं , जिसके चलते मध्यप्रदेश में स्कूल से लेकर बैंक तक सब जगह ही छुट्टियां रहने वाली है।
बता दें कि बीते दिनों पहले ही मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी छुट्टी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के आह्वान पर दुनियाभर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।
इस दिन के कार्यक्रमों के लिए ब्लॉक के अनुसार सरकार राशि दे। जिसके बाद से माना जा रहा है कि 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश हो सकता है लेकिन अभी इसके लिए कोई भी आधिकारिक आदेश नहीं आया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, मध्यप्रदेश में अगस्त के महीने में सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कुल 13 दिन की छुट्टियां रहने वाली है। इन छुट्टियों में स्वतंत्रता दिवस और रंक्षाबंधन जैसे त्योहारों के साथ ही शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है।
3 अगस्त, 2024: केर पूजा (अगरतला)
4 अगस्त, 2024: रविवार (एमपी सहित पूरे देश में)
8 अगस्त, 2024: टेंडोंग लो रम फैट (गंगटोक)
10 अगस्त, 2024: दूसरा शनिवार (एमपी सहित पूरे देश में)
11 अगस्त, 2024: रविवार (एमपी सहित पूरे देश में)
13 अगस्त, 2024: देशभक्त दिवस (इम्फाल)
15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस (एमपी सहित पूरे देश में)
18 अगस्त, 2024: रविवार (एमपी सहित पूरे देश में)
19 अगस्त, 2024: रक्षा बंधन
20 अगस्त, 2024: श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
24-25 अगस्त, 2024: चौथा शनिवार-रविवार (एमपी सहित पूरे देश में)
26 अगस्त, 2024: जन्माष्टमी (एमपी सहित पूरे देश में)
अगर बात स्कूलों की छुट्टियों की करें तो अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जनमाष्टमी पड़ रही है। इस अवसर पर एमपी के स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा इस महीने पांच शनिवार और चार रविवार पड़ रहे हैं।
इस बार 15 अगस्त गुरुवार को पड़ रहा है। 17 और 18 अगस्त को शनिवार और रविवार है। इसके अलावा 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। ऐसे में बच्चों को लगातार 3 छुट्टियां मिल रही हैं।